Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 11 at 8.56.22 PM

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह संपन्न

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

मां कामख्या धाम परिसर में 154 जोड़ों ने खाई साथ निभाने की कसमें

11/12/2021 मवई अयोध्या – मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के मुख्य अतिथि व विधायक माननीय श्री राम चन्द्र यादव ने जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ,सबका विकास, व सबके विश्वास को लेकर काम कर रही है, तभी आज देश व प्रदेश तरक्की के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आज तमाम योजनाएं चल रही है,जैसे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,किसान सम्मान निधि योजना,प्रधान मंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजनाओं के माध्यम से श्रमिको को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आगे बढ़ रही है।

जिससे सभी को लाभ मिल सके। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए,2022 में पुनः भाजपा सरकार बनाने की जनता से अपील की,इस कार्यक्रम में सभी परिणय बंधन सूत्र में बंधे नव जुगल सामूहिक जोड़ों को शुभ आशीर्वाद देते हुए उन्हें उपहार भी भेंट किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसडीएम रुदौली स्वप्रिल यादव व खंड विकास अधिकारी मोनिका पाठक, राम प्रेस यादव,निर्मल शर्मा,तेज तिवारी,सुनील, राम नेवल लोधी,ओम प्रकाश,मनोज कुमार यादव,राम आशीष आदि इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हजारों लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *