Breaking News
6d7678b8 8825 4c88 8368 876b2c36c358

पैरामेडिकल कॉलेज में दाखिला के नाम पर कई बच्चो को धोखा देकर लाखो रूपए हड़प

 

जिस बच्चो को देश का भविष्य कहा जाता है उन्ही बच्चो के भविष्य के साथ किया जा रहा है खिलवाड़ जिम्मेदार मौन

*पैरामेडिकल कॉलेज में दाखिला के नाम पर कई बच्चो को धोखा देकर लाखो रूपए हड़प

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

मामला अयोध्या जनपद के गोशाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बाला पैकोली रोड चंद्रदीप पर पी डी मेमोरियल पैरामेडिकल कॉलेज का है ।जहा पर देश का भविष्य कहे जाने वाले बच्चों को अंधेरे में रख कर एएनएम व जेएनएम कोर्स कराने का झांसा देकर हॉस्पिटल व पैरामेडिकल कॉलेज के एमडी डॉ कन्हैया लाल भारती एवम उनके मैनेजर राजेंद्र भारती ने बच्चों से लाखो रुपए हड़पे। बच्चो का कहना है की डा के एल भारती ने फर्जी कालेज खोलकर हम लोगो को धोखा देकर लाखो रुपए लिए है

6d7678b8 8825 4c88 8368 876b2c36c358

छात्रा खुशबू प्रजापति का कहना है कि हम लोगों को मैनेजर द्वारा एडमिशन दिलाया गया था लेकिन कई महीने बीतने तक भी रजिस्ट्रेशन नंबर उपलब्ध नहीं कराया गया साथ ही बच्चियों का भी यही हाल रहा। बच्चों ने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी किया था लेकिन किसी प्रकार की कोई विशेष कार्यवाही नहीं हुई मामले की तहकीकात कर रहे दरोगा अक्षय कुमार से बातचीत में बताया कि मामले को उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर सूचना दे दी गई है

जवाबदेही का इंतजार है साथ ही साथ मैनेजर राजेंद्र भारती का कहना है की इस मामले में उसका कोई दखल अंदाज नहीं है लेकिन बच्चों ने बताया कि मैनेजर द्वारा ही एडमिशन व शुल्क लिया गया था।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *