Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 22 at 16.42.49

इनकम टैक्स विभाग के दम पर सच्ची पत्रकारिता को डराने का प्रयास कर रही है, केंद्र सरकार : बबलू प्रकाश

 

22 जुलाई 21, पटना- कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देश के सामने सरकारी खामियों की असल तस्वीर रखने वाले दैनिक भास्कर ग्रुप पर केंद्र सरकार ने अपनी निगाहें टेढ़ी कर दी। देश भर में भास्कर समूह के कई दफ्तरों पर गुरुवार की सुबह इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा। आईटी टीम ने भास्कर में काम करने वाले पत्रकारों के घरों पर रेड किया और दफ्तरों में मौजूद कर्मचारियों के मोबाइल जब्त कर उन्हें बंधक बना लिया।

इनकम टैक्स विभाग के इस कायराना हरकत पर आम आदमी पार्टी, बिहार के प्रदेश प्रवक्ता बबलू कुमार प्रकाश ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता से केंद्र की सरकार डर गई है। कोरोना की दूसरी लहर में सरकार के बदइंतजामी को भास्कर समूह ने प्रमुखता से देश की जनता के सामने रखा था। यही नहीं, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का बड़ा झूठ- “बिहार में ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नही हुई है’ वाले बयान का भी पर्दाफाश कर दिया।

बबलू ने कहा कि केंद की सरकार पूरी तरह तानाशाह हो गई है। सभी जानते हैं कि ‘ सरकार जहां फसती है, वहां, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसे विभाग को सच को दबाने व डराने के लिए आगे करती है। मोदी सरकार, सच उजागर होने के बौखलाहट में इनकम टैक्स विभाग के दम पर सच्ची पत्रकारिता को डराने का प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार की झूठ का परत दर परत जनता के सामने खुल चुकी है।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *