Breaking News

सीडीओ व डीसी मनरेगा ने रोपित किए पोधे

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

29/06/2021 मवई अयोध्या – रुदौली के मीसा गांव में बीडीओ व एडीओ की मौजूदगी में रोपे पौधे गए। सोहावल के डेरामूसी में भी सीडीओ ने लिया पौधरोपण का जायजा। जिले में इस वर्ष लाखों पौधे रोपित कर पर्यावरण को शुद्ध करने की है योजना। पौधरोपण का आगाज मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने डीसी मनरेगा नागेंद्र मोहन त्रिपाठी संग जिले की दो तहसीलों से है कर दिया। सीडीओ पहले रुदौली के मीसा ग्राम पंचायत पहुंचीं। जहां बीडीओ अमित त्रिपाठी व एडीओ पंचायत अंकुर यादव की मौजूदगी में रोपे पौधे।

इस दौरान डीसी श्री त्रिपाठी ने भी पौधे रोपित कर पर्यावरण की चिंता को दूर करने के लिए मौजूद लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने की की अपील। यहां व्यवस्था देख सीडीओ ने बीडीओ की जम कर तारीफ की। दूसरी तरफ सोहावल ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम डेरामूसी पहुंचकर पौधरोपण की तैयारियों का सीडीओ ने किया निरीक्षण। इस दौरान उन्होंने बीते साल में हुए पौधरोपण की सफलता को देख ग्राम प्रधान व सचिव की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप ऐसे ही निरंतर गांव का कराते रहिए विकास।

 

इसके लिए यहां के प्रधान को जिले स्तर से सम्मानित भी कराया जाएगा। बोलीं, उनके व प्रशासन स्तर से गांव के विकास के लिए जो भी मदद की होगी जरूरत तो पूरी होगी तत्काल। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष पौधरोपण को दिखाने के लिए डीएम को भी वे लेकर आएंगी। जाते-जाते उन्होंने पौधरोपण को और अच्छा करने के लिए प्रधान, सचिव, व टेक्नीकल इंजीनियर को अलग से भी दिए निर्देश। इस अवसर पर सीडीओ व डीसी मनरेगा ने पौधरोपण भी किया। इस दौरान बीडीओ, महानुभाव मिश्र, पंकज मिश्र, अनिल सिंह, डब्लू तिवारी , राजकुमार व अन्य गांव के लोग भी रहे मौजूद।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *