Breaking News
0bc05e4c 2a57 492f 8d7d 758dbd0d7f6f

जहां जरूरत पड़ेगी वहां कैंप लगवाएं जाएंगे:कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद/ बल्लभगढ़:प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव मुजेसर में परिवार पहचान पत्र,प्रॉपर्टी आईडी और पेंशन से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए कैंप का शुभारंभ किया।

0bc05e4c 2a57 492f 8d7d 758dbd0d7f6f

जहां जिला प्रशासन की तरफ से फरीदाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त आनंद शर्मा और एमसीएफ,स्मार्ट सीटी,एचपीएसवीपी तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी टीम के साथ कैंप का संचालन किया।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कैम्प में उपस्थित स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र में जहां-जहां जरूरत पड़ेगी वहां- वहां कैंप लगवाएं जाएंगे और लोगों की समस्याओं को शासन और प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दूर करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को परिवार पहचान पत्र बनवाने,प्रॉपर्टी आईडी और बुढ़ापा पेंशन के साथ-साथ अन्य प्रकार की डिजिटल सुविधाओं का लाभ देने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा की सभी लोग एक दूसरे को इस कैंप की जानकारी दे और ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
एडीसी आनन्द शर्मा ने कहा।

एडीसी आनन्द शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र के साथ साथ पूरे जिला भर में यह कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। जहां लोगों की आन लाइन प्लेट फार्म प्रणाली के जरिये लोगों के परिवार पहचान पत्र में त्रुटि दूर करने सहित अन्य सुविधाओं का मौके पर ही अधिकारियो और कर्मचारियों द्वारा समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। वहीं जो निपटारा कैम्पों में नहीं होगा।

उसका निपटान जिला मुख्यालय पर किया जाएगा। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर प्रदेश मुख्यालय से भी बात करके समस्याओं का निपटान करेंगे।ये महानुभाव रहे कैम्प में उपस्थित।
इस मौके पर जगत भूरा,सुभाष लांबा,रवि भगत,ज्ञानेंद्र भारद्वाज,अनुराग गर्ग,चेतना पांडे,
रोहतास,राजेश लांबा,कुलदीप मथारू,हरे राम प्रधान,निगम के कार्यकारी अभिनता ओपी कर्दम पीएल शर्मा भी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *