Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 25 at 2.47.05 PM

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने की बसपा नेता ने की कड़ी निंदा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:सूरत की कोर्ट द्वारा मानहानि केस में कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाने के बाद लोकसभा सदस्य ओम बिड़ला उनकी लोकसभा सदस्यता खत्म किए जाने की निर्णय की विपक्षी नेता जमकर आलोचना कर रहे है। इसी कड़ी में पृथला विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ बसपा नेता संदीप शर्मा पन्हेड़ा ने राहुल गांधी का समर्थन करते हुए भाजपा सरकार के लिए निर्णय को पूरी तरह से लोकतंत्र के खिलाफ बताया है।

WhatsApp Image 2023 03 25 at 2.47.05 PM

यहां जारी प्रेस बयान में संदीप शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार भुल चुकी है कि सत्ता से सत्य को दबाया नहीं जा सकता और आज का दिन देश के राजनैतिक इतिहास में काला दिन करार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करके अपने खिलाफ उठने वाली सभी आवाज को दबाने का काम कर रही है, लेकिन सरकार विपक्ष की आवाज को दबा नहीं सकती, सांसद राहुल गांधी जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि है,उनकी लोकसभा सदस्यता खत्म करना पूरी तरह से न्यायोचित नहीं है।

संदीप शर्मा ने कहा कि सत्ता किसी की बपौती नहीं होती,लेकिन भाजपा सरकार में जिस प्रकार से विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। उससे देश की जनता भी अचंभित है,उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इस फैसला का वह पुरजोर तरीके से विरोध करते है और सरकार को इस निर्णय का भुगतान आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में करना होगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260816 WA0001

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया ध्वजारोहण उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 पुलिसकर्मी सम्मानित

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में जिला स्तरीय 80वां स्वतंत्रता दिवस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *