Breaking News
ca6df71b e54b 45e9 b17c a4caf20869a3

बसपा नेता ने गांव दयालपुर से की स्वच्छता अभियान की शुरूआत

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टca6df71b e54b 45e9 b17c a4caf20869a3

फरीदाबाद:पृथला क्षेत्र के गांव दयालपुर से वरिष्ठ बसपा नेता संदीप शर्मा पन्हेड़ा ने स्वच्छता अभियान की शुरूआत की। इस अभियान की शुरूआत स्वच्छता अभियान संत सुरक्षा मिशन के मंहत आचार्य राजेंद्र द्वारा की गई।

इस दौरान संदीप शर्मा पन्हेड़ा व अन्य ग्रामीणों ने झाडू चलाई और कूड़ा उठाते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए संदीप शर्मा पन्हेड़ा ने कहा कि स्वच्छता में परमात्मा का वास होता है।

इसलिए हमें न केवल अपने घरों, प्रतिष्ठानों व बल्कि अपने मोहल्लों व गलियों को भी साफ-सुथरा रखना चाहिए और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता के कई लाभ है,साफ सफाई होने से जहां बीमारियां नहीं फैलती वहीं स्वच्छता रहने से लोगों में अच्छे विचारों का आगमन होता है और समाज में सुख-समृद्धि आती है।

संदीप शर्मा ने बताया कि यह अभियान आज दयालपुर से आरंभ हुआ है,जो कि पृथला क्षेत्र के 104 गांवों में चलाया जाएगा और लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित और जागरूक किया जाएगा।

इस अवसर पर गुल्लू सरपंच,विनय ब्लाक मेम्बर,जिला पार्षद श्वेत स्नेहा,सौदान सिंह मास्टर,अंग्रेज सिंह राजपूत और सभी पंचायत सदस्य मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *