Breaking News
c456fb21 490a 42fb 9529 764e2cc34192

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर जेआरसी द्वारा रैली से मानव सेवा का संदेश

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टc456fb21 490a 42fb 9529 764e2cc34192

फरीदाबाद:गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा के निर्देशानुसार रेडक्रॉस दिवस और विश्व थैलेसीमिया दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली,क्विज,भाषण,पोस्टर मेकिंग, निबंध सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

जे आर सी काउंसलर प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि यह दिवस अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस और रेड क्रिसेंट मूवमेंट की विशिष्टता और एकता को सेलिब्रेट करता है। यह प्रतिवर्ष 8 मई को मनाया जाता है। विश्व रेडक्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस 8 मई को रेड क्रॉस के संस्थापक और रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति हेनरी डुनांट की जयंती मनाने के लिए मनाया जाता है।

उनका जन्म 8 मई 1828 को जिनेवा में हुआ था और उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिला था। जूनियर रेडक्रॉस काउंसलर और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि इस दिन अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस और रेड क्रीसेंट आंदोलन के सिद्धांतों को मनाया गया। वर्ल्ड रेडक्रॉस डे को वर्ल्ड रेडक्रॉस और रेड क्रीसेंट डे के नाम से भी जाना जाता है।

यह उन लोगों को समर्पित है जो भोजन की कमी,कई प्राकृतिक आपदाओं,युद्ध के साथ महामारी और बीमारियों से पीड़ित हैं। जिन लोगों को वास्तव में जरूरत है, उनके लिए बुनियादी सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। बहुत सरकारें और निजी संगठन कई आपदाओं से पीड़ित आवश्यकता अनुसार व्यक्तियों की सहायता के लिए सक्रिय सदस्य बनते हैं।

प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि इस वर्ष विश्व रेड क्रॉस दिवस और रेड क्रीसेंट दिवस एवरीथिंग वी डू फ्रॉम द हार्ट थीम पर मनाया जा रहा है। आज विद्यालय में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने रेडक्रॉस के सामाजिक दायित्वों से जन जन को जागरूक करने के लिए छात्राओं की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखला कर रवाना किया।

छात्राएं रेडक्रॉस का ये नारा,फैलाए भाईचारा,डोनेट ब्लड सेव लाइफ,हेनरी ड्यूना अमर रहें आदि नारे लगा कर छात्राएं रेडक्रॉस द्वारा किए जा रहे। मानवतावादी कार्यों से सभी को परिचित करवाते हुए सराय ख्वाजा टोल प्लाजा,मुख्य मार्केट, सराय ख्वाजा की विभिन्न कॉलोनियों से होकर गुजरी। प्राचार्य मनचंदा ने सराहनीय संयोजन के लिए अध्यापक धर्मपाल,प्राध्यापिका गीता, सुशीला और बबीता का विशेष रूप से धन्यवाद दिया।

प्राध्यापक राजकुमार,प्रवीण,जितेंद्र,श्रीपाल, रविंद्र आर्य और राहुल रोहिल्ला तथा संजीव का भी इस आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि सभी प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को मंगलवार नौ मई को प्रार्थना सभा में सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *