देवरिया। रामपुरकारखाना थाना क्षेत्र के बरवा मीर छापर गांव में आपसी जमीनी विवाद ने दो सगे भाइयों के रिश्ते को खूनी संघर्ष में बदल दिया। कहासुनी के दौरान विकास पांडे ने अपने ही बड़े भाई शंभू पांडे को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद घायल शंभू पांडे को स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी विकास पांडे की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घटना से गांव में दहशत का माहौल
इस वारदात ने एक बार फिर पारिवारिक विवाद के भयावह परिणामों की ओर इशारा किया है। गांव में तनाव और भय का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त किया है कि आरोपी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
—