Breaking News

जीजा के घर आये साले की सोते समय जंगले से गोली मार हत्या,थाना क्षेत्र खैरगढ़ की घटना

 

रिपोर्ट सिद्धार्थ तिवारी IBN NEWS फ़िरोज़ाबाद

फिरोजाबाद-थाना खैरगढ क्षेत्र गांव नगला जयकिशन में अपने जीजा के यहां आये साले की बीती देर रात सोते समय जंगले से किसी अज्ञात ने गोली मार हत्या कर दी। आज तडके सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल लेकर आयी

जनपद मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र औरंगामंडल निवासी 29 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र हरीश चंद्र बीती शाम छह बजे करीब अपनी बहन को लेकर जीजा फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र नगला जयकिशन निवासी धर्मेंद्र के यहां आया था जो कि पांच छह दिन पूर्व मायके गयी थी.

बताया गया रात को कमरे में तख्त पर सोने चला गया। बताया गया बीती देर रात जंगले से किसी ने गोली मार दी। जिससे पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस आज तडके शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लेकर आयी। जहां शव को विच्छेदन गृह में रखवा दिया गया है। जहां उक्त जानकारी मृतक के परिजनों ने दी.

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0005

तीन चार पहिया कार से 1075 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ, 3 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये मय वाहन) अलग अलग नंबर प्लेटो को बदलकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *