Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 09 at 7.23.19 PM

Breaking: ट्रेन से गिरकर अज्ञात अधेड़ की मौत

रिपोर्टर सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

फतेहगंज पश्चिमी। रेलवे शंखा पुल के पास बुधवार को ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गयी।सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने डाउन ट्रैक पर कटे पड़े युवक के शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज है। अधेड़ युवक की शनाख्त नही हो पाई है। पुलिस ट्रेन से गिरकर युवक की मौत की बात कह रही है।बीस दिन पहले रेलवे शंखा पुल से एक महिला का शब पुलिस ने वरामद किया था।एक माह में दो शब 50 मीटर के क्षेत्र में मिलने से क्षेत्र में दहशत वनी हुईं है।

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को शंखा रेलवे पुल से आगे दोपहर के बाद डाउन ट्रेक पर एक 50 बर्षीय अधेड़ युवक की मौत हो गयी।ट्रेन के कटने से उसका शब क्षत विक्षत हो गया।सूचना पर पहुँचे जीआरपी दरोगा टीकम सिंह के मुताबिक बुधवार को दोपहर के बाद मुरादाबाद की तरफ से बरेली आयी ट्रेन नम्बर 15098 के ड्राइबर ने बताया कि परसाखेड़ा के पास ट्रेन से गिरने से अधेड़ की मौत हो गयी है।

सूचना पर पहुंचे तो देखा कि खम्बा नंबर 34 और 36 के बीच मे डाउन लाइन पर अधेड़ कटा हुआ पड़ा था।जिसकी उम्र 50 बर्ष होगी।वह नीली पैंट सफेद मटमैला रंग का स्वेटर पहने हुये था, शिनाख्त के लिए उसके पास से कुछ नही मिला। जिससे उसकी शनाख्त नही पाई है।जीआरपी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर मोर्चरी को भेज दिया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *