Breaking News

ब्रेकिंग: आज शाम 6 बजे से गुरुवार सुबह 6 बजे तक लॉक डाउन रहेगा,

 

शिवपूरी में 5 दिन का लॉकडाउन

आज शाम 6 बजे से गुरुबार तक रहेंगा लॉकडाउन

शिवपूरी कलेक्टर अक्षय सिंह ने की पुष्टि प्रशासन ने आदेश जारी किए

रिपोर्ट विजय कुमार भोला IBN NEWS शिवपुरी, ग्वालियर (मध्यप्रदेश )

शिवपूरी- स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को हेल्थ बुलेटिन जारी कर 248 नए कोरोना मरीज दर्ज किए हैं। इसी के साथ शिवपुरी जिले में अब कुल कोरोना मरीज 5 हजार पार हो गए हैं। वर्तमान में 724 एक्टिव केस हो गए हैं। वहीं गुरुवार को जिला अस्पताल शिवपुरी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती तीन मरीजों की मौत हो गई है। इनमें एक मरीज कोरोना पॉजिटिव, दूसरा निगेटिव और तीसरे का सैंपल नहीं हो सका है। इसलिए एक मरीज की कोविड-19 नियमों के तहत अंत्येष्टि देर रात प्रक्रिया अपनाई गई। इस बीच आज शाम छह बजे से गुरुवार सुबह छह बजे तक लॉकडाउन रहेगा। मेडिकल कॉलेज शिवपुरी की आरटीपीसीआर के 700 सैंपल टेस्ट में 222 रिपोर्ट पॉजिटिव हैं। हालांकि इसमें 13 अप्रैल की सैंपल टेस्ट रिपोर्ट शामिल हैं,

जो बुधवार की रात 9:30 बजे जारी हो गई थी। लेकिन हेल्थ बुलेटिन में शामिल नहीं की जा सकी थी। गुरुवार को रेपिड एंटीजन टेस्ट 251 में 26 नए कोरोना पॉजीटिव हैं। इसी के साथ कुल 248 पॉजिटिव हैं जिसमें 2 आईटीबीपी करैरा के जवान शामिल हैं। जिले में अब कुल पाॅजीटिव की संख्या 5165 हो गई है। 57 मरीज स्वस्थ होने के साथ अब तक कुल 4408 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। शिवपूरी में कोरोना संक्रमण के बीच शिवपूरी जिला प्रशासन न चौंका देने वाला फैसला लिया हैं। खंडवा में 05 दिन का लॉकडाउन लगाया जा रहा हैं। आज शाम 6 बजे से गुरुबार सुबह 6 बजे तक को सुबह 6 बजे तक शिवपूरी मर कोरोना कर्फ्यू का आदेश जारी हो रहा है। शिवपूरी नगर और खालवा में इस दौरान फल व सब्जी के ठेलों के संचालन की अनुमति होगी।

ये खुले रहेंगे : बैंक, एटीएम, सरकारी दफ्तर, पेट्रोल पंप, सब्जी, दूध, होम डिलीवरी के लिए किराना दुकानें और रसोई गैस एजेंसी

कर्फ्यू में इन्हें छूट…

शिवपुरी नगरीय क्षेत्र पेट्रोल पंप खुले रहेंगे और नगर की सीमा के पेट्रोल पंप से सरकारी व आकस्मिता वाहनों को ईंधन दे सकेंगे।
औद्योगिक मजदूर व उद्योगों के लिए कच्चा माल तैयार करना और उद्योगों के अधिकारी-कर्मचारी, सरकारी व निकाय अधिकारी-कर्मचारी, परीक्षा केंद्र, टीकाकरण के लिए पूर्व रजिस्ट्रेशन कराना, एंबूलेंस व दमकल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन।
ठेलों से सब्जी, फल, राशन, ब्रेड, गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी व हॉकर्स समाचार पत्र वितरित कर सकेंगे।
कृषि उपज मंडियां, उपार्जन केंद्र, वेयर हाउस, कॉलेज, अस्पताल।

शादियां, मृत्युभोज, उठावनी कार्यक्रम में 50 व शवयात्रा में 20 व्यक्ति शामिल होंगे।
सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, खेल आदि की एसडीएम से पूर्व अनुमति लेनी होगी।
ये सब बंद रहेंगे स्कूल, कोचिंग क्लासेस, स्वमिंग पूल, जिम, खेल गतिविधियां, पर्यटन स्थल, स्पॉ, ब्यूटी पार्लर, शराब दुकानें, वार और सभी राजस्व न्यायालय। धार्मिक स्थल जैसे मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च बंद रहेंगे। सिर्फ पांच लोग ही पूजा, अर्चना और इबादत कर सकेंगे। लॉकडाउन की पुष्टि शिवपुरी जिला प्रशासन ने की है इस संबंध में जल्द आदेश जारी किए जाएंगे। हालांकि, लॉकडाउन को लेकर व्यापारी वर्ग को पहले से सचेत किया गया था। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार बाजार में अचानक भीड़ ना उमड़ पड़े इसलिए फैसला लिया गया हैं। इधर, आम नागरिकों का कहना है कि 05 दिन का लॉकडाउन लगाया जा रहा है तो उनके लिए परेशानी होगी। राशन-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं लॉकडाउन के दौरान कैसे जुटा पाएंगे। –

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261002 WA0003

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *