Breaking News
ELEPHANT

BREAKING कड़ी मसक्कत के बाद पकड़ी गई एक लाख की इनामी हाथी

 

रिपोर्टर अनुज त्रिपाठी सलेमपुर देवरिया

भटनी देवरिया- भटनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जिगनी व पिपरा विट्ठल के बीच नाले के पास गाँव मे एकला आम के समीप
भिंगरी गांव निवासी गुलाब सही की पालतू हाथी है ।महावत रुख अंसारी हाथी को लेकर अपने गाँव रुद्रपुर गया था ।बुधवार की शाम के लौटते समय एकला आम के चौराहे के समीप अचानक बिदक गया और गाँव मे पहुँच कर किसानों की फसल नष्ट कर दिया ।

बिदके हाथी को पकड़ने में महवतो को काफी मशक्कत करनी पड़ी तब जाकर शुक्रवार की शाम 5:00 बजे हाथी को पकड़ने में कामयाबी मिली।
हाथी के बिदकने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया था ।तमाम महावत हाथी को मनाने का प्रयास किया लेकिन हाथी काबू में नहीं आई। बताया जाता है हाथी के मालिक द्वारा ₹100000 का इनाम हाथी को पकड़ने के लिए रखा था लेकिन कोई हाथी के पास जाने से डर रहे थे। आखिरकार महवतो ने हाथी को काबू में कर लिया ।हाथी को देखने के लिए ऑलागत पुर पिपरा विठ्ठल जिगना दीक्षित मिश्रौली दीक्षित गांव के आसपास जनता की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी ।वन क्षेत्राधिकारी शकील अहमद और भटनी थाना अध्यक्ष श्याम सुंदर तिवारी भी मय फोर्स हाथी को पकड़ने में लगे हुए थे हाथी के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *