संवाददाता निशांत मौर्या IBN NEWS
बहराइच/जरवल। ब्लॉक जरवल के ग्राम पंचायत रेवलिया के मजरा हाता के प्राथमिक विद्यालय में आये दिन चोर चोरी कर सरकारी संपत्ति का नुकसान करते रहतें है।
कई बार पुलिस में इसकी सूचना भी स्कूल प्रशासन द्वारा किया गया लेकिन कोई हल नही निकला। अभी हाल ही में स्कूल में बच्चों को पानी पीने के लिए समर सेबुल लगवाया गया जिसको चोरो ने बड़ी सफाई के साथ उसमे लगे पाइप और टोटी को तोड़कर उसको पूरा उजाड़कर अपने साथ ले गए।
वही दूसरी तरफ कटका मरौठा के राजस्व गांव कटका और झपाटपुर में चोरों ने समर सेबल को तोड़कर अलग थलग कर दिया दोनो स्कूलों के क्षत से पानी टंकी को उठाकर ले गए।
स्कूल के दरवाजे,सोलर पैनल, को भी खोलकर चुरा ले गए। ऐसे में चोरो के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। उनको शर्म नही आती है कि हम सरकारी संपत्ति का नुकसान कर रहें हैं। शर्म करो।