Breaking News
a7ebce0f 8185 425e bef8 873e33816555

ब्रेकिंग न्यूज अयोध्या कचहरी की बहुमंजिला बिल्डिंग में दरार पड़ी, 2022 में ही करोड़ों की लागत से बनकर तैयार हुई थी बिल्डिंग

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

अयोध्या कचहरी में बने बहुमंजिला बिल्डिंग में शुक्रवार को दरारें आ गई। इससे वहां हड़कंप मच गया।

a7ebce0f 8185 425e bef8 873e33816555

बिल्डिंग के बीचों बीच दरार पड़ने की सूचना मिलते ही उसमें मौजूद अधिवक्ता और मुवक्किल खुद का जीवन संकट में देख बिल्डिंग से निकलकर भागे। घटना को लेकर सभी में काफी नाराजगी है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि बिल्डिंग निर्माण में करोड़ों का घोटाला हुआ है।

बताया जाता है कि बहुमंजिला बिल्डिंग और जिम्मेदार विभाग के पदाधिकारियों ने 10 वर्ष पूर्व बिल्डिंग का निर्माण शुरू किया था। जो बीते दस वर्षों तक चला। भवन का उद्घाटन करने के तिथि जब आयी तो आनन-फानन में संस्था ने जल्दी-जल्दी बिल्डिंग बनाकर खड़ी कर दी।

इस दौरान बिल्डिंग निर्माण करवाने वाली कार्यदाई संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज के कर्मचारियों ने काफी अनियमितता बरती। अधिवक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश जल निगम यूनिट 44 के अभियंताओं की भी बड़ी लापरवाही रही है।
भवन का उद्घाटन 2022 में हुआ है। इसके एक साल के अंदर ही भवन में दरार आनी शुरू हो गई। अधिवक्ताओं का आरोप है कि भवन निर्माण में नियमों का पालन नहीं किया गया। जिसके चलते भवन पहले से ही बिल्डिंग में कई खामियां थी।

इसके बावजूद भी जल निगम के जिम्मेदार अधिकारियों ने बिल्डिंग को हरी झंडी दे दी। अधिवक्ताओं ने बिल्डिंग निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कार्यदायी संस्था और जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
बिल्डिंग निर्माण के बाद भी इस पर सवाल उठने लगे थे। इसके बावजूद भी प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस बहुमंजिला इमारत में खराब सीढ़ियों के कारण एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इसके अलावा कई अधिवक्ता भी गिरकर चोटिल हो चुके है। इमारत के निर्माण होने के बाद से ही यहां लिफ्ट भी आए दिन खराब रहती है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *