Breaking News

BREAKING: पुराने मकान का छत अचानक गिरने से एक ही परिवार के 05 लोगों की मृत्यु

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मुख्यमंत्री ने दिए मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये

मीरजापुर। आज दिनांक 28.04.2021 को समय 02.30 बजे के करीब थाना को0शहर क्षेत्रान्तर्गत छोटी गुदरी स्थित आशुतोष रंजन पुत्र शिवप्रसाद गुप्त के पुराने मकान का छत अचानक गिर गया, जिसमें किराये पर रह रहे एक ही परिवार के 05 लोग 1- उमाशंकर पुत्र भगवती प्रसाद उम्र 50 वर्ष, 2- गुडिया पत्नी उमाशंकर उम्र 48 वर्ष, 3- सुभम उम्र 22 वर्ष, 4- सौरभ उम्र 18 वर्ष तथा 5- संध्या उम्र 20 वर्ष पुत्रगण उमाशंकर निवासी छोटी गुदरी थाना को0शहर मीरजापुर मलबे में दब गए

जिससे उनकी मृत्यु हो गई। खबर सुनते ही मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी फायर स्टेशन, थाना प्रभारी कोतवाली शहर पुलिस बल के साथ मौजूद गए। काफी मसक्कत के पांचों शवों को निकाला गया। गौरतलब हो कि इस तरह की घटनाएं इसके पहले भी हो चुकी है लेकिन जिला प्रशासन व नगरपालिका प्रशासन इन घटनाओं से कोई सबक नही लेता।

आज भी नगरपालिका सीमा में तमाम भवन व स्कूल इस तरह के भवनों में चल रहे हैं।जिला प्रशासन व नगरपालिका प्रशासन को चाहिए कि इन भवनों को चिन्हित करने का व्यापक अभियान चला कर इन्हें खाली करा कर ध्वस्त कराना चाहिए।
उक्त घटना की खबर पर मुख्यमंत्री उ0प्र0आदित्यनाथ योगी सरकार द्वारा गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृत व्यक्ति को रु. 2 लाख प्रदान करने की घोषणा की गई है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *