Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 13 at 10.47.54 PM

सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज

सूर्यकुंड जीर्णोद्धार समिति की ओर से सातवीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी गई दीपांजलि

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। सूर्यकुंड धाम जीर्णोद्धार समिति द्वारा सोमवार की शाम को सूरजकुंड धाम सरोवर पर ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की सातवीं पुण्यतिथि पर लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान 501 दीप को प्रज्वलित कर दीपांजलि भी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी के चित्र पर माला अर्पण व पुष्पांजलि से किया गया। इसके बाद धाम सरोवर पर 501 दीप प्रज्वलित कर दीपांजलि अर्पित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी के प्रति अपनी आस्था व श्रद्धा अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जीर्णोद्धार समिति के मिडिया प्रभारी समरेन्दु कुमार सिंह ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी हिंदू समाज व श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के ध्वजवाहक रहे। उन्होंने समाज में व्याप्त छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके लिए उन्होंने सहभोज कार्यक्रम आरंभ किया था। जो आज समाज में जाति भेदभाव को समाप्त करने में मील के पत्थर साबित हो रही है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमरदीप गुप्ता, शीतल कुमार मिश्र, सिद्धि गुप्ता, श्रवण पटेल, तनिष्क गुप्ता, समरेन्दू कुमार सिंह, मोनु गुप्ता, घनश्याम पासवान, विशाल गुप्ता, अविनाश गौड़, मीना श्रीवास्तव, आकाश कुमार, उमेश गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, त्रिलोकीनाथ बारी, हरिनारायण गुप्ता, सूरज शर्मा, रानु सिंह, त्रिलोकी, राम सिंह प्रजापति समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *