मीरजापुर। धुरिया गांव अहरौरा निवासी भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह की पत्नी हीरावती देवी का मंगलवार की हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया था जिससे किसानों में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी
निधन की सूचना मिलने पर किसान मसीहा राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत सोमवार को बाबतपुर वाराणसी से सीधे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव के गांव धुरिया अहरौरा पहुंचे और शोक संवेदना पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकट ने बताया कि यह बहुत दुःखद घटना है पंचायत के निर्णय के अनुसार जो लोग 13 वीं के दिन भोजन पकवान चलाते हैं वह अच्छी बात नहीं है।
ऐसे फिजूल के खर्ची पर रोक लगनी चाहिए एक तरफ परिवार रोता है तो दूसरी तरफ भोजन पकवान बनते हैं ऐसे खर्चे को रोकना चाहिए 13 वें दिन अगर हो सके तो केवल चाय पानी की व्यवस्था किया जाए।
और कहा कि किसानों पर आ रहे प्राकृतिक आपदा ओला वृष्टि से किसानों की फसलों के मुआवजे को लेकर हुए नुकसान पर कहा की पूरे देश की जमीन एकड़ में विभाजित करे खेत को प्रति एकड़ जितना नुकसान हुआ उसका भरपाई सरकार दे।
बंगाल में हो रहे चुनाव पर टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार प्रसार करने जा रहे है जो वह देश के प्रधानमंत्री है किसी एक पार्टी के नेता नहीं है। सुप्रीम कोर्ट को एक कानून बनाना चाहिए कि देश के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति देश के होते है किसी पार्टी के नहीं प्रधानमंत्री जो बंगाल में हो रहे चुनाव में बयान बाजी कर रहे है वह गलत है।
इस अवसर प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह सहित सैकड़ों किसान नेता व अन्य लोग उपस्थित रहे।