भीमराव अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण कर क्रिकेट मैच का फीता काटकर शुभारंभ कराया गया
मीरजापुर। स्कूल चलो अभियान एवं शुभारंभ 2026 स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा नामांकन हो इसके लिए विकासखंड जमालपुर के बेसिक शिक्षा परिषद के अध्यापकों के बीच क्रिकेट मैच का मैत्रीपूर्ण मैच देवकली इंटरमीडिएट कॉलेज जमालपुर के खेल ग्राउंड पर खेला गया।
जिसका शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी देवमणि पांडेय द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं फिता काटकर क्रिकेट मैच का आरंभ किया गया। फाइनल मैच बेस्ट जॉन टीम एवं ईस्ट जोन टीम के बीच खेला गया बेस्ट जोन टास जीतकर पहले खेलने का फैसला किया बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन की टीम ने 10 ओवर में 167 रन का बड़ा लक्ष्य दिया जबकि बाद में वेस्ट जोन की टीम बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में चार विकेट खोकर 132 रन बनाकर 35 रनों से पराजय हुई ईस्ट जोन की टीम विजेता रही बेस्ट जॉन से सौरभ पांडे ने 33 रन सौरभ आशुतोष और अनिल ने एक-एक विकेट लिए एवं ईस्ट जोन की तरफ से अरुण कुमार सिंह ने 45 रन अरुण शुक्ला ने दो विकेट सुभाष एवं सुनील ने एक एक विकेट का योगदान दिया।
ब्लाक व्यायाम शिक्षक जमालपुर अवधेश सिंह ने बताया कि 13 न्याय पंचायत को 4 जोन में बांट कर चार टीम बनाई गई ईस्ट जोन में ओडी लठिया सहजनी देलवासपुर डोरी अमरपात न्याय पंचायत बेस्ट जोन में बहुवार, जमालपुर भुईली पंचायत नॉर्थ जोन में बरूईपुर रेरूपुर जयपट्टीकला एवं साउथ जोन में हाजीपुर मदापुर डकही न्याय पंचायत के अध्यापकों द्वारा टीम बनाकर मैच को खेला गया खंड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा विजेता विजेता खिलाड़ियों ट्रॉफी दी गई एवं प्रथम मैच के मैन ऑफ द मैच अरुण कुमार सिंह टूटी मैच के मैन ऑफ द मैच सर्वेश सिंह फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच अरुण कुमार शुक्ला एवं मैन ऑफ द सीरीज अरुण कुमार सिंह को पुरस्कृत की किया गया कंमेट्री की भूमिका में सत्येन्द्र सिंह बृजेश भूषण सिंह एवं स्कोर की भूमिका में शिवेश नंदन श्रीवास्तव रहे खंड शिक्षा अधिकारी जमालपुर द्वारा कहा गया कि खेल व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है और इतनी कड़ी धूप में भी अध्यापकों द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन इस उद्देश्य से खेला गया कि हम सभी जिस तरह यहां खेल में कड़ी मेहनत कर रहे हैं उसी तरीके से स्कूलों में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन हो इसके लिए भी अथक प्रयास करेंगे इस दौरान प्रभाकर सिंह अशोक सिंह नित्यानंद अभिमन्यु सिंह सोहेल खान सुरेश सिंह संसार अहमद डॉ सुधीर सिंह संतोष सिंह अन्य अध्यापकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।