फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीएवी पब्लिक स्कूल की कक्षा दसवीं की परीक्षा में सिद्धि उपाध्याय ने 98% अंक लेकर प्रथम,अर्णव ने 97.8% अंक लेकर द्वितीय व अनवि रतूड़ी ने 97.6% अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय का परिणाम 100% रहा।
➡️विषय अनुसार
1. गणित:100 अंक-प्रेरिता,पूरव सचदेवा तथा 39 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।
2. सामाजिक विज्ञान:100 अंक-पूरव सचदेवा तथा 54 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।
3. अंग्रेजी:100 अंक-रिद्धि तथा 65 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।
4. आई.टी.: 100 अंक-अनन्या भाटिया गुरप्रीतसिंह,अनवि रातूड़ी ,इशिका, सिद्धि उपाध्याय,मनप्रीत कौर तथा 77 विद्यार्थियों में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।
5. विज्ञान: 98 अंक-अर्णव सिंह तथा 26 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।
6. हिंदी: 98 अंक-अर्णव,रिद्धि तथा 45 विद्यार्थियों ने 90% प्राप्त किए।
7.संस्कृत:100 अंक-अनवि रातूड़ी इशिका,जपमेहर कौर, मनप्रीत कौर,सिद्धि,विधि त्यागी तथा 11 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजन गौतम ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए सभी विद्यार्थियों सहित उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए बहुत-बहुत बधाई देते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।