2027 आगामी चुनाव को देखते हुए हर बूथ पर कार्यकताओं की टीम उतरेगी- रवि प्रकाश त्रिपाठी
मीरजापुर। समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष मुमताज अहमद की अध्यक्षता में 12 अप्रैल शाम 5 बजे कैंप कार्यालय सत्यानगंज अहरौरा में मासिक बैठक हुआ संपन्न। जिसमें जिला उपाध्यक्ष रवि प्रकाश त्रिपाठी ने बूथ अध्यक्षों को आगामी चुनाव विधानसभा 2027 के चुनाव मिशन को ध्यान में रखते हुए हर बूथ पर बूथ अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाए।
इस दौरान महासचिव डॉ मोहम्मद इस्लाम, पूर्व अध्यक्ष सदानंद यादव, रज़ायत खान, कमलेश श्रीवास्तव, मो.सलीम, हाफिज रौशन, रिज़वान अली, रामजी त्रिपाठी, मुहम्मद अजीम, शौकत आली, शाफिक अहमद संदीप कुमार मौर्या, राजेश कुमार मौर्या, राजेश पटेल, मुहम्मद आलम, रियाज अहमद, मोहन यादव सहित दर्जनों सपाई मौजूद रहे।