Breaking News

देवरिया – खुले में काटे जा रहे मीट-मछली से संक्रामक बीमारियों का खतरा

Ibn news Team

रिपोर्ट सुभाष चंद्र

IMG 20260415 WA0017

भटनी (देवरिया)। क्षेत्र के विभिन्न चौराहों और बाजारों में खुलेआम मीट और मछली काटे एवं बेचे जाने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है। शासन के सख्त निर्देशों के बावजूद प्रशासन इस पर प्रभावी रोक लगाने में नाकाम दिखाई दे रहा है।

बताते चलें कि चांदपार, भटनी, मुजुरी, सिसई, बनकटा, शिवखोरीबारी, रामपुर, बलुआ अफगान, घाटी बाजार, मोतीपुर, टिकैत, एकला चौराहा, नकहनी चौराहा सहित कई स्थानों पर खुले में मुर्गी और बकरे का मीट काटा जा रहा है तथा मछलियां बेची जा रही हैं।

इससे जहां एक ओर मांसाहार न करने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर गंदगी के कारण संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी बना हुआ है। कई जगहों पर तो पीपल के पेड़ के नीचे ही खुले में मीट काटा जा रहा है, जिससे धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंच रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पर तत्काल रोक लगाई जाए और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता और जनस्वास्थ्य बना रह सके।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …