Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 17 at 5.19.00 PM

भाजपा की दो दिवसीय चिंतन बैठक का हुआ आयोजन

 

 

मनीष दवे IBN NEWS

प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा व जिला प्रभारी महेंद्र बोहरा ने जिला एवं मोर्चा पदाधिकारीयो की बैठक आयोजित की

जालोर :– भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जालौर जिले की जिला चिंतन बैठक का आयोजन केशवना के सवेरा रिसोर्ट में हुआ। बैठक का शुभारंभ भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा के आतिथ्य में किया गया।व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव बोरली ने की।बैठक में आठ अलग-अलग विषयों पर दो दिन सत्र लिए गए।

जिसमें जिले में पार्टी की सांगठनिक एवं राजनीतिक स्थिति, सर्वव्यापी सर्वस्पर्शी पार्टी और स्थाई जनाधार,मोदी सरकार एवं भाजपा शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं और उपलब्धियों का आमजन पर प्रभाव एवं चर्चा,हमारी कार्य पद्धति का विकास और कार्यकर्ताओं की वैचारिक प्रतिबद्धता का विकास टीम भावना से कार्य, अभियान कार्यक्रम चुनाव प्रबंधन मीडिया सोशल मीडिया आईटी एवं पार्टी के सभी कार्य विभागो द्वारा पार्टी दृढ़ीकरण में महत्व सहित कहि विषयो पर चर्चा की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक रानीवाड़ा नारायण सिंह देवल पूर्व प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज सांसद देवजी एम पटेल जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली जिला संगठन प्रभारी महेंद्र बोहरा जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने अलग-अलग विषयों पर सत्र लिया।

बैठकों में संचालन जिला कार्यालय मंत्री हरिश राणावत ने किया।

चिंतन बैठक में राष्ट्रीय परिषद सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह बालावत, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, जिला प्रमुख राजेश कुमार राणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिला प्रमुख बने सिंह गोहिल, पूर्व मंत्री धनाराम पुरोहित व भूपेंद्र देवासी, ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य खेमराज देसाई, पूर्व विधायक आहोर शंकर सिंह राजपुरोहित, पूर्व विधायक सांचोर जीवाराम चौधरी , सांचौर विधानसभा प्रत्याशी दानाराम चौधरी, जिला महामंत्री पुखराज राजपुरोहित, जिलाउपाध्यक्ष ईश्वर सिंह थुम्बा मेघराज चौधरी ,नगर परिषद सभापति गोविंद टाक, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र मुणोत , जालौर प्रधान नारायण सिंह राजपुरोहित ,सायला प्रधान ढोमी देवी, वरिष्ठ भाजपा नेता मंगलसिंह सिराणा, प्रदेश पैनलिस्ट सांवलाराम देवासी , महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्या मीरा देवी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुखाराम पुरोहित, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मिश्रीमल मेघवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष महबूब खान, एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश कुमार राणा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी, परमवीर सिंह भाटी, भगवानाराम माली व जिला पदाधिकारी मोर्चा के जिलाध्यक्ष व जिला पदाधिकारी सहित वरिष्ठ जन उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *