Breaking News
IMG 20220920 184531

सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया स्वच्छता संदेश

Ibn24×7news
ठूठीबारी महराजगंज
ग्राम सभा ठूठीबारी कस्बे के दुर्गा मंदिर व स्थानीय धर्मशाला पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चला गया ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत आयोजन किया जाना है ,जिसके तहत पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया ।

सफ़ाई में भलाई , बीमारी दूर भगाना है स्वच्छता अपनाना है इस स्लोगन के साथ सफाई अपनाने का सन्देश दिया गया ।जिसमें पूरे मंदिर परिसर की साफ सफाई कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया और लोगों से अपील भी की गई आप लोग अपने आसपास गंदगी को साफ सफाई करते रहें क्योंकि इससे गंदगी जनित बीमारियां उत्पन्न होती है।इस दौरान शिव धाम इटहिया के मंडल अध्यक्ष गौतम चौधरी ,मंडल उपाध्यक्ष सचिंद्र सिंह, अश्वनी सिंह, गोलू, शक्ति केंद्र प्रमुख विनोद गुप्त, बूथ अध्यक्ष अवधेश निगम ,जितेंद्र साहनी ,राजू मद्धेशिया ,जगदीश कुशवाहा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *