Breaking News

कांग्रेस के वचन पत्र से मुकर रही भाजपा सरकार महंगाई को माना अपनी मौसी

गैस पेट्रोल डीजल सभी महंगे-फुन्देलाल सिंह मार्को
नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

अनूपपुर , आज मध्यप्रदेश नहीं पूरे देश में बढ़ती महंगाई ने मातृ शक्ति के साथ आम लोगों का जीना दूभर कर दिया है। कांग्रेश के वचन पत्र से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से मुकर गई है।इस सरकार के नेतृत्व में महंगाई चरम सीमा पर है और भारतीय जनता पार्टी वर्तमान समय पर महंगाई को अपनी मौसी बता रही है। गैस पेट्रोल डीजल सभी महंगे हैं।

उक्त आशय के विचार नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को ने अपने स्वागत समारोह में भारतीय स्टेट बैंक चौक पर आयोजित विशाल ऐतिहासिक आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो गैस सिलेंडर 400 से प्रारंभ होता था और उसमें सब्सिडी भी मिलती थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद वही गैस सिलेंडर 900 रुपए में मिलने लगा एवं सब्सिडी भी पूरी तरह से बंद हो गई।

 

आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल डीजल की रेट सस्ती है लेकिन भाजपा ने इसे महंगा कर दिया इसके कारण दैनिक उपयोग की वस्तुएं खाने पीने की वस्तुएं आवागमन की सुविधाएं सभी महंगी हो गई।जब केंद्र में कांग्रेस से माननीय मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे उस समय भाजपा कहती थी महंगाई है लेकिन आज महंगाई उनकी मौसी बन गई।बेरोजगारी चरम सीमा पर है मध्यप्रदेश के पटल पर 30 लाख बेरोजगार रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है।महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा जी, राजीव जी जैसे महापुरुषों ने देश को आजाद कराने का कार्य किया था कांग्रेस ने खून पसीना बहा था लोगों ने अपनी जान निछावर की थी गर्व है आज हम उस पार्टी के सदस्य हैं।

दो हजार अट्ठारह में कांग्रेस ने अपना वचन पत्र बनाया था और वचन पत्र की बातें गांव-गांव जन जन तक पहुंचा कर सभी के आशीर्वाद से 2018 में कांग्रेस ने सरकार बनाया था लेकिन असंतोषी लोगों ने भाजपा के साथ सांठगांठ कर कांग्रेस की निर्वाचित सरकार को गिराने का कार्य किया जिसके कारण कांग्रेस15 माह के अंदर कांग्रेश सत्ता से बाहर हो गई और निर्वाचित सरकार द्वारा वचन पत्र में जो वादे किए गए थे उसे भाजपा ने सत्तारूढ़ होने के बाद किनारे कर दिया जबकि ऐसा होता नहीं है।निर्वाचित सरकार के फैसले को अगली सरकार आगे बढ़ाती है लेकिन भाजपा ने ऐसा नहीं किया।आज दुर्गा के रूप में दुर्गा शक्ति मेरे साथ बैठी है मेरा एक-एक कार्यकर्ता जिला कांग्रेस का अध्यक्ष है उन्होंने कहा कि मैं आपके मार्गदर्शन में आपके सकारात्मक, रचनात्मक, सहयोगात्मक सहयोग से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करूंगा।हमने 40 वर्षों तक जो कल मेरे साथ थे उनको कांग्रेश की बागडोर देकर रखा था लेकिन उन्होंने पाला बदल दिया।उनकी सरकार बस 3 साल और चलेगी उसके बाद 2023 के चुनाव में फिर से आप सभी के सहयोग से कांग्रेस की सरकार बनेगी।

 

2018 में हमने जो वचन पत्र माननीय कमलनाथ जी के नेतृत्व में लाया था उसे फिर से लाएंगे और उस पर सरकार बनने पर उन वादों को आने वाले 5 वर्षों में पूरा कर आप लोगों को उसका लाभ दिलाएंगे।माताओं बहनों की पेंशन नहीं बढ़ी, कन्या विवाह के लिए हमने राशि बढ़ाई वह लोगों को नहीं मिली, केरोसिन आज महंगा है गांव में स्थिति और ज्यादा खराब है, आवेदनों में न्यायालय में आवेदनों पर पहले 10 रुपए की टिकट लगती थी अब सो रुपए का चालान जमा होने लगा जिसका हम लोग विरोध करेंगे धरना प्रदर्शन करेंगे कि इसे फिर से 10 रुपए किया जाए।

वक्ताओं ने दिया उद्बोधन
कहां तन मन धन से साथ हैं
नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को के स्वागत कार्यक्रम में काफी लोगों ने अपना उद्बोधन दिया।जिसमें उन्होंने कहा कि तन मन धन से हम जिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ हैं। कांग्रेस में हैं कांग्रेस में रहेंगे।जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अनुभवी हैं उनका लाभ सभी को मिलेगा।प्रमुख रूप से कोतमा विधायक सुनील सराफ,प्रदेश कांग्रेस के सचिव पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रमेश कुमार सिंह, संतोष अग्रवाल एडवोकेट, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामखेलावन राठौर, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मंजू मिश्रा ने अपने विचार रखे।कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष पांडे ने किया।

नवनियुक्त अध्यक्ष का
किया गया भव्य स्वागत
नवनियुक्त जिला कांग्रेस के अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को का अनूपपुर प्रवेश पर काफी संख्या में कांग्रेस जनों ने भव्य स्वागत किया।स्वागत रैली बायपास मार्ग होते हुए अमरकंटक तिराहा इंदिरा तिराहा होते हुए सभा स्थल स्टेट बैंक चौक पहुंची।वंदे मातरम गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इनकी रही प्रमुख
रूप से उपस्थिति
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेश सचिव प्रेम कुमार त्रिपाठी, संतोष अग्रवाल एडवोकेट, पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रमेश सिंह, भगवती शुक्ला, आशीष त्रिपाठी, शिव कुमार गुप्ता, आशुतोष सिंह मार्को ,राम अग्रवाल, डॉक्टर राज तिवारी, गुड्डू चौहान ,रफी अहमद, संजय सोनी,रामखेलावन राठौर ,राजेश द्विवेदी, संतोष मिश्रा, मयंक त्रिपाठी, एहसान अली, राकेश गुप्ता, सामतपुर मण्डलम कांग्रेस अध्यक्ष रियाज अहमद, कमलनाथ फोरम के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र स्वरूप दुबे, सुशील गुप्ता, मंजू मिश्रा, संध्या वर्मा, मनोज सराफ, मुन्ना सिंह, संदीप गर्ग ,कैलाश गुप्ता, सरिता सोनी, पुरुषोत्तम चौधरी ,रामाधार बैगा, नजीर अहमद, दीपक शुक्ला, विनय कांत प्रजापति, राजीव सिंह, चंद्र भूषण त्रिपाठी, वीरू तंबोली, राघवेंद्र पटेल ,विकास यादव ,उत्तम पटेल, वेदक पटेल, दीपक गुप्ता, गुलाब पटेल आदि उपस्थित थे।

भाकपा एवं माकपा के 673
लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता
रज्जन कुमार राठौर के नेतृत्व में नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष
फुन्देलाल सिंह मार्को से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के 673 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेश की सदस्यता ग्रहण की एवं कांग्रेस पार्टी की विचारधारा पर अपना विश्वास व्यक्त किया।नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को ने शामिल सभी लोगों को शुभकामनाएं दी एवं पार्टी में उनका स्वागत किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *