Breaking News

थाना मड़िहान पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार-

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

जनपद-मीरजापुर दिनांक-07.04.2021 अपराध एव अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मड़िहान पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उ0नि0 भृगुनाथ यादव मयहमराह का0 दिनेश प्रजापति गश्त/चेकिंग में मामूर थें कि इस दौरान मुखबीर सूचना के आधार पर आज दिनांक 07.04.2021 को दारानगर मस्जिद तिराहा के पास से समय 08.30 बजे के करीब अभियुक्त दिनेश पुत्र मालाधारी धरिकार निवासी गोपालपुर थाना

मड़िहान मीरजापुर को चोरी की बिना नंबर की एक अदद मोटरसाइकिल हीरो एचीवर के साथ गिरफ्तार किया गया है, वाहन के संबंध में पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि ये मोटर साइकिल चोरी की है, जिसको कुछ दिन पहले राबर्टगंज से चोरी किया था। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना मड़िहान पर भा0द0वि0 की सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को मां0 न्यायालय/जेल भेजा गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *