बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी “एक जनपद – एक उत्पाद” (ODOP) योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बलिया जिले को बिंदी एवं सत्तू उत्पाद उद्योग के विकास हेतु विशेष वित्तीय लक्ष्य आवंटित किया गया है।
उपायुक्त उद्योग श्री रवि कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि जिले को इस योजना के अंतर्गत भौतिक लक्ष्य 06 एवं वित्तीय लक्ष्य ₹18 लाख स्वीकृत हुआ है। यह योजना स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने एवं स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने हेतु चलाई जा रही है।
योजना के मुख्य बिंदु:
-
योजना का नाम: एक जनपद-एक उत्पाद वित्त पोषण सहायता योजना
-
लाभार्थी क्षेत्र: शहरी और ग्रामीण दोनों
-
सब्सिडी: कुल ऋण पर 25% अनुदान (सब्सिडी)
-
लक्षित उत्पाद: बिंदी एवं सत्तू निर्माण
-
वित्तीय वर्ष: 2025-26
-
लाभार्थियों की संख्या (भौतिक लक्ष्य): 06
-
कुल अनुदान राशि (वित्तीय लक्ष्य): ₹18 लाख
आवेदन के लिए पात्रता:
-
उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना आवश्यक
-
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
-
प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार होना चाहिए
-
आवश्यक दस्तावेज:
-
आधार कार्ड
-
पैन कार्ड
-
जाति प्रमाण पत्र (यदि आरक्षित वर्ग से हैं)
-
प्रोजेक्ट रिपोर्ट
-
शपथ पत्र
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-