अयोध्या। बीकापुर। ब्यूरो कामता शर्मा।
कोतवाली क्षेत्र के भावापुर में परिषदीय विद्यालय सहित दो स्थानों पर हुई चोरी की घटना का पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत CCTV फुटेज की मदद से 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया गया है।
घटना का विवरण:
-
घटना 12-13 मई की रात को भावापुर के कंपोजिट विद्यालय में ताला तोड़कर चोरी की गई थी।
-
अगले दिन 14 मई की रात को भावापुर निवासी श्रीनाथ के घर से भी ताला तोड़कर इलेक्ट्रॉनिक और घरेलू सामान चोरी हुए।
-
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की और CCTV कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की।
गिरफ्तार आरोपी:
-
चंदन शर्मा (भावपुर)
-
गौतम निषाद (भावपुर)
-
दीनदयाल निषाद (भावपुर)
-
राजा बाबू उर्फ विजय यादव (जेरुवा)
बरामद सामान की सूची:
-
इनवर्टर, माइक्रोटेक बैट्री, प्रिंटर, लेजर जेट, ओपीएस, एंटीना
-
टीपी लिंक राउटर, पेन ड्राइव (128 जीबी), जेब्रोनिक्स वेब कैमरा
-
3 निप्पन बैटरी, वायरलेस कीबोर्ड और माउस कोंबो
-
स्टील की 3 टंकी, केबल बंडल, झटका मशीन
-
पुराना टेपरिकार्डर, गैस सिलेंडर रेगुलेटर व बर्नर
-
विद्युत मोटर, कुकर, छोटी कढ़ाई, स्टील बाल्टी, रेती ब्लेड
-
बिना नंबर की एक मोटर साइकिल
पुलिस की कार्रवाई:
प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि बरामद मोटर साइकिल को 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। सभी आरोपियों पर पहले भी मुकदमा दर्ज है। आरोपियों का चालान न्यायालय भेजा जा चुका है।