Breaking News
713e72b1 9820 4a1f b259 eeb18fff975d

बीकापुर अयोध्या कोतवाली पुलिस ने गोंतश्करी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

बीकापुर अयोध्या कोतवाली पुलिस ने गोंतश्करी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है।

713e72b1 9820 4a1f b259 eeb18fff975d

कोतवाल राजेश कुमार राय ने बताया कि मुखबिर खास की सूचना पर गोतस्कर के आरोपी मोहम्मद कफील पुत्र मोहम्मद शमीम निवासी कसाबवबाडा थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या तथा फजलु रहमान उर्फ फज्जु पुत्र अफजल , सोनू पुत्र इब्बन निवासीगण नेवाती पुरा थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या को गिरफ्तार किया गया है ।

बताया कि सभी आरोपियों को गोवध अधिनियम के तहत न्यायालय भेजा जा रहा है । गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक भानु प्रताप शाही , कांस्टेबल रौनक सिंह तथा अवधेश कुमार शामिल हैं ।
मालूम हो कि करीब 15 दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के जलालपुरमाफी में अयोध्या प्रयागराज हाईबे पर बोरियों में भारी मांस लदी कार सड़क पर आवारा पशु से टकरा गई थी।

इस सड़क दुर्घटना में कार ड्राइवर समेत दो लोग घायल हुए थे। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार को कब्जे में ले लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मांस जांच लिए लैब भेज दी गई थी।

कोतवाली के उपनिरीक्षक अनंत प्रताप सिंह की तहरीर पर 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। समझा जाता है कि लैब से रिपोर्ट आने के बाद कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *