Breaking News

बिहटा ( पटना ): राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में शराब तस्कर पूरी तरह से सक्रीय…

राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में शराब तस्कर पूरी तरह से सक्रीय

राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में शराब तस्कर पूरी तरह से सक्रीय है। सड़क मार्ग के साथ साथ ट्रेनों के जरिये भी दूसरे राज्यों से शराब लाकर पटना में सप्लाई किया जा रहा है। इसी क्रम में बिहटा जीआरपी ने बिहटा स्टेशन से ८ बोतल विदेशी शराब बरामद किया है।
हालाँकि इस मामले में किसी की गिरफ़्तारी नहीं हो सकी है। जीआरपी को ये विदेशी शराब लावारिश हालत में पड़ी मिली।बिहटा जीआरपी थाना प्रभारी सूर्यदयाल सिंह ने बताया कि स्टेशन निरिक्षण के दौरान स्टेशन के पूर्वी छोर पर प्लेटफॉर्म नंबर १ और २ के बीच में एक लावारिश बैग पड़ा मिला |
जब उसकी तलाशी ली गई तो बैग से ८ बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। जिसकी जब्ती सूचि तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्व त्यौहार को लेकर शराब तस्कर काफी सक्रीय हो जाते है इसको लेकर बिहटा जीआरपी पूरी तरह से मुस्तैद है ताकि शराब तस्करों को रंगेहाँथ पकड़ा जा सके।

रिपोर्ट सुमित कुमार ibn24x7news बिहटा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज उद्योगपति अडानी ने किया प्रभु श्रीराम का दर्शन, पूजन

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या। देश और दुनिया के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *