Breaking News

बगहा: सेमरा कटकुईया ग्राम में नुक्कड़ नाटक व लोकगीत के जरिए ग्रामीणों को शौचालय निर्माण कराने तथा उसका उपयोग करने के लिए किया गया जागरूक

बगहा: सेमरा कटकुईया ग्राम में नुक्कड़ नाटक व लोकगीत के जरिए ग्रामीणों को शौचालय निर्माण कराने तथा उसका उपयोग करने के लिए किया गया जागरूक
बगहा : बगहा दो प्रखंड के सेमरा कटकुईया ग्राम में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव कुमार गिरी के अध्यक्षता में धनतेरस के दिन लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान मिशन मर्यादा के तहत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें लोक गीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया।इसमें कलाकारों ने नाटक के माध्यम से लोगों को खुले में शौच करने व जाने,शौचालय का निर्माण कराने, शौचालय का उपयोग करने एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।वही बीडीओ प्रणव कुमार गिरी ने कहा की यह सारी अभियान चलाकर ग्रामीणवासियों को खुले में शौच करने और जाने से होने वाली बीमारियों से अवगत व जागरूक किया जा रहा हैं। आज धनतेरस का दिन है । और तमाम लोग आज सोना,चाँदी या अन्य सामग्रियां खरीदे या खरीदेगी।
इसके बदले आप शौचालय निर्माण कराये।शौचालय से बढ़कर कुछ भी नही हैं। खुले में शौच करने एवं जाने से हमारी इज्जत प्रतिष्ठा,सम्मान आदि सब की हानि होती है। सबसे बड़ा सोना,चांदी या अन्य सामग्रियां नही बल्कि यह शौचालय ही है।मान सम्मान रहेगा तो बहुत सी सामग्रियां खरीदी जा सकती है लेकिन एक बार इज्जत, प्रतिष्ठा चली जाए तो दुबारा नही मिलती हैं।इसलिए शौचालय का निर्माण अवश्य कराये।
जहाँ स्वच्छता रहता है वही लक्ष्मी का वास होता हैं। जीविका के प्रभारी प्रखंड परियोजना प्रबंधक ब्रजेश कुमार द्वारा बताया गया कि इस धनतेरस में गंदगी को दुर करने का शपथ ले और चले शौचालय का निर्माण शुरू करे तब ही लक्ष्मी जी आएंगी क्योंकि स्वछता में ही भगवान का निवास होता है।इसमें मुख्य रूप से हास्य कलाकार डी आनंद व अन्य कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी|
इस कार्यक्रम में स्वच्छग्रही राखी देवी,यसोदा देवी,पूनम पटेल, राहुल, रवि,राजन प्रखंड समन्वयक मदन अस्थाना, जीविका के बी.पी.एम ब्रजेश कुमार,पंकज झा, विकास कुमार सीसी सहित तमाम स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया।

रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *