*बिहटा से सुमित कुमार की रिपोर्ट*
बिक्रम पुलिस ने पानी से एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस को जानकारी मिली कि बिक्रम के मंझौली गांव में छमुआ पुल के पास धोई नदी में एक शव पड़ा है ,इस जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी से शव को निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।फ़िलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है और ना ही ये पता चल सका है कि अधेड़ की मौत कैसे हुई है। फ़िलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी कहने की बात कर रही है। सुबह सुबह शव मिलने की सुचना पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। वहीं पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है।
Tags पटना
Check Also
पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई
टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …