Breaking News

बिग ब्रेकिंग: बाहुबली माफिया डान मुख्तार अंसारी को मीडिया से दूर रखने का कडा निर्देश

 

टीम आईबीएन न्यूज

गाजीपुर:बांदा जेल में बंद मुख्‍तार अंसारी की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ की हत्‍या के बाद यह फैसला लिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इसके अलावा यह भी कहा है कि मीडिया अब विचाराधीन कैदियों का इंटरव्‍यू नहीं ले सकेगा।

बाहुबली मुख्‍तार अंसारी की सुरक्षा कोर्ट के निर्देश पर और कड़ी कर दी गई है।हाईकोर्ट ने मुख्‍तार अंसारी के इंटरव्‍यू पर रोक लगा दी है, मीडिया पर लगा बैन। प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ की हत्‍या के बाद लिया गया फैसला।

img 20230509 wa00001034892911826675779

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी के डीजीपी को बाहुबली मुख्तार अंसारी की जेल व जेल के बाहर कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस घेरे में रखकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने मीडिया को विचाराधीन कैदी का साक्षात्कार लेने पर रोक लगा दी है।

कोर्ट ने कहा कि वह मीडिया के विचाराधीन कैदियों के इंटरव्‍यू लेने के खिलाफ नहीं है। पर अभी हाल ही में विचाराधीन कैदियों की हत्या मीडिया कर्मियों के वेश में आए अपराधियों की तरफ से की गई हत्या की घटना को देखते हुए कैदी के सुरक्षा हित में यह प्रतिबंध लगाना पड़ा है। इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट कर रहा है। यह आदेश न्यायमूर्ति डॉ. केजे ठाकर और न्यायमूर्ति शिवशंकर प्रसाद की खंडपीठ ने मुख्तार अंसारी की पत्नी की याचिका पर दिया है।

याची ने जेल व जेल के बाहर कोर्ट में पेशी के दौरान अपने शौहर की हत्या किए जाने के खतरे की आशंका को लेकर हाई कोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

अंसारी बांदा जेल में बंद हैं। डीएसपी मोहम्मदाबाद ने हलफनामा दाखिल कर कोर्ट को बताया कि पुलिस व जेल प्राधिकारी मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को लेकर पूरी सावधानी बरत रहे हैं। जेल के भीतर व बाहर सुरक्षा उपाय किए गए हैं। उनकी सुरक्षा में एक इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर, दो हेड कॉन्स्टेबल, 8 कॉन्स्टेबल व दो ड्राइवर को सुरक्षा में लगाया गया है।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *