Breaking News
भीनमाल शोभायात्रा में प्रशासन की लापरवाही और आवारा पशुओं से मची अफरा-तफरी

शोभायात्रा के दौरान प्रशासन की लापरवाही

भीनमाल। शहर में आयोजित शोभायात्रा के दौरान नगर पालिका प्रशासन की गंभीर लापरवाही उजागर हुई। श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ के बीच शहर के मुख्य मार्गों पर आवारा पशु खुलेआम घूमते नजर आए, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हादसे से बाल-बाल बचे श्रद्धालु

पुरानी टंकी के पास अचानक एक बेहसारा गाय और सांड भीड़ में घुस आए। इस दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मौके पर मौजूद श्रद्धालु घबराकर इधर-उधर भागने लगे और कुछ देर तक माहौल अफरा-तफरी का रहा।

लोगों ने मिलकर संभाली स्थिति

स्थिति बिगड़ने से पहले ही श्रद्धालुओं ने मिलकर गाय और सांडों को वहां से हटाया और हालात को काबू में किया। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन नगर पालिका प्रशासन पर सवाल उठने लगे।

श्रद्धालुओं ने जताया आक्रोश

लोगों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों में प्रशासन को पहले से पूरी तैयारी करनी चाहिए। शोभायात्रा जैसे आयोजनों में हजारों लोग शामिल होते हैं, ऐसे में आवारा पशुओं की मौजूदगी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी।

जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ता प्रशासन?

भीनमाल शहर में आवारा पशुओं की समस्या पहले से ही गंभीर बनी हुई है। नगर पालिका द्वारा बार-बार दावे किए जाते हैं कि शहर की सड़कों से आवारा पशुओं को हटाया जा रहा है, लेकिन शोभायात्रा के दौरान सामने आई यह घटना प्रशासन के दावों की पोल खोलती है।

क्या होगी कार्यवाही?

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि नगर पालिका तुरंत कार्रवाई करे और आवारा पशुओं की समस्या पर ठोस कदम उठाए। साथ ही, आगामी आयोजनों से पहले सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाए ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …