भीनमाल से मनीष दवे की रिपोर्ट
भीनमाल। राज्य सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत यातायात पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर कुल 25 चालान काटे गए।
यातायात प्रभारी करनाराम हुडा ने बताया कि जांच के दौरान कई वाहन चालकों को बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, काले शीशे, बिना नंबर प्लेट, बिना कागजात और मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाते पाया गया। इन सभी पर चालान की कार्रवाई की गई।
हुडा ने कहा कि चालान काटने के साथ-साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई और चेतावनी भी जारी की गई कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई होगी।
इस अभियान में कांस्टेबल प्रकाश कुमार, खुमाराम और दिनेश कुमार की टीम सक्रिय रूप से शामिल रही।