Breaking News

भामाशाह ने 51 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर किये भेंट

 

 

जैतमालसिंह एंव पंकज भाई बंसल की सराहनीय पहल

भीनमाल , मनीष दवे :– कोविड- 19 महामारी के दौरान भीनमाल क्षेत्र की आम जनता को बेहतरीन उपचार उपलब्ध करवाने के लिए क्षेत्र के विभिन्न भामाशाह द्वारा अपने खर्चों पर सुविधाएं उपलब्ध कराकर प्रशासन व आम जनता का सहयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में भीनमाल के भागलसेफ्टा निवासी वर्तमान में मुंबई व्यवसायरत भंवरसिंह के पुत्र दिनेशसिंह, जैतमालसिंह, मेरसिंह व उनके सहयोगी व्यवसाई उद्योगपति पंकज भाई बंसल मुंबई के आर्थिक सहयोग से 51 ऑक्सीजन कंटेस्टर मशीनें भीनमाल सीएससी कोड मरीजों के इलाज हेतु निःशुल्क भेंट की गई है।

उपरोक्त मशीनें अस्पताल प्रशासन के माध्यम से अस्पताल में भर्ती मरीजों में आसपास के जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध करवाई जाएगी। उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी ने कहा कि भीनमाल क्षेत्र भामाशाह की नगरी है। जब भी आवश्यकता पड़ी तब लोगों ने बढ़-चढ़ कर तन मन धन से सहयोग किया है।

 

व उपरोक्त 51 मशीनों के सहयोग हेतु भंवरसिंह के परिवार जनों एवं उद्योगपति पंकज भाई बंसल का आभार प्रकट करता हूं। भीनमाल प्रधान किरण भारतीय ने कहा कि भीनमाल क्षेत्र के युवा व्यवसाई में महामारी के काल में आमजन की मदद कर नए आयाम हासिल किए है, जो तारीफ के काबिल है। भीनमाल उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश माचरा ने कहा कि भीनमाल क्षेत्र भामाशाह की नगरी है व भामाशाह ने हर वक्त जरूरत पड़ने पर आम लोगों की मदद की है।

इसके लिए स्थानीय प्रशासन भामाशाहो का आभार जैतमालसिंह ने कहा कि ईश्वर ने हमें इस काबिल बनाया है। तो इस महामारी के समय में हमारी जन्मभूमि के लोगों के उपचार हेतु उपरोक्त 51 मशीनें देखकर हमने अपनी जन्मभूमि का कर्ज उतारने का एक छोटा सा प्रयास किया है। आगे की जरूरत होने पर हमारा परिवार यथासंभव सहयोग के लिए तैयार खड़ा रहेगा ।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम के दौरान सीएचसी प्रभारी डॉक्टर एम. एम. जागिड़, बीसीएमओ डॉ. दिनेश विश्नोई, डॉक्टर रमेश देवासी, नर्सिंगकर्मी ललित जीनगर, टीकमसिंह, , तीलसिंह, फूलसिंह, उत्तमसिंह भाटी,महेंद्र सिंह निंबावास पुखराज विश्नोई, भाजपा नगराध्यक्ष महेंद्र सोलंकी, महादेवाराम घांची, महेंद्र जीनगर, मीठालाल जांगिड़ सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *