देवरिया/सलेमपुर, आईबीएन न्यूज़।
देवरिया जिले के सलेमपुर नगर स्थित बापू इंटर कॉलेज के मैदान में विश्वकर्मा पूजन के अवसर पर जवाबी विरहा मुकाबला का आयोजन किया गया। देर शाम तक चले इस सांस्कृतिक आयोजन ने पूरे नगर को भक्ति और उत्सव के रंग में रंग दिया।
भगवान विश्वकर्मा को किया गया नमन
कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा नेता जटाशंकर दूबे और कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पूजन कर की।
राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि “भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के प्रथम शिल्पकार थे। उन्होंने ही संसार को सजाने और संवारने का कार्य किया।”
नेताओं और समाजसेवियों के विचार
-
जटाशंकर दूबे ने कहा – “आज दुनिया में जितने भी निर्माण कार्य हो रहे हैं, वह भगवान विश्वकर्मा की कृपा से संभव हो रहे हैं।”
-
पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त ने कहा – “बिना भगवान विश्वकर्मा की कृपा के कोई निर्माण संभव नहीं।”
-
डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा – “भगवान विश्वकर्मा शिल्प शास्त्र के आदिपुरुष थे।”
बिरहा मुकाबले में गूँजा भक्ति संगीत
बिरहा की शुरुआत गाजीपुर के संजय लाल ने भगवान विश्वकर्मा की स्तुति गीत गाकर की। इसके बाद महराजगंज की प्रसिद्ध गायिका सुमन पाल ने गीत “सृष्टि के नियंता बाबा विश्वकर्मा बानी सब देवन में देव” गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसके बाद कई सामाजिक गीत प्रस्तुत किए गए, जिन पर श्रोता नृत्य करने लगे और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
आयोजक और अतिथि
कार्यक्रम का संचालन कमरुद्दीन मिस्त्री, योगेंद्र प्रजापति और धर्मेन्द्र तिवारी ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, अशोक पांडेय, रामप्रकाश यादव मुन्ना, संदेश यादव, रंजना भारती, विजय पांडेय, जितेंद्र यादव, रामाअशीष यादव, शमशाद मिस्त्री, असरफ अली, मंजूर आलम, योगेश यादव समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।