रिपोर्ट: IBN NEWS
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में 01, 03 व 05 अप्रैल 2025 को आयोजित प्री-पीएच.डी. कोर्स वर्क परीक्षा का आयोजन भोजपुरी भवन में किया गया। इस दौरान कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता ने औचक निरीक्षण कर परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
परीक्षा में विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के कुल 25 शोध विषयों के अंतर्गत 211 शोधार्थियों ने भाग लिया, जबकि 1 छात्र अनुपस्थित रहा। कुलपति ने विभिन्न परीक्षा कक्षों का निरीक्षण करते हुए केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष एवं कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर माननीय कुलपति ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं जनपदवासियों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।
परीक्षा का सफल संचालन केन्द्राध्यक्ष एवं निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा, समन्वयक शोध डॉ. विनीत सिंह एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष डॉ. छबिलाल की निगरानी में संपन्न हुआ। नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने हेतु आंतरिक उड़न दस्ते का गठन भी किया गया, जिसमें कुलानुशासक डॉ. प्रियंका सिंह एवं कुलानुशासक समिति के समस्त सदस्य शामिल रहे।
परीक्षा की सफलता में डॉ. संदीप यादव, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. रंजना मल्ल, डॉ. रजनी चौबे, डॉ. सरिता पांडेय, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. विवेक यादव, डॉ. प्रमोद शंकर पांडेय सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।