Breaking News
WhatsApp Image 2025 04 05 at 8.39.30 PM 1

मां की पूजा-अर्चना से दूर होते हैं सभी दुख-दर्द: डॉ. राजेश भाटिया

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2025 04 05 at 8.39.30 PM 1

फरीदाबाद: सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, श्री सनातन धर्म महावीर दल मार्केट नंबर-1 में दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर भव्य हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में अल्फा इलेक्ट्रिकल्स के कैलाश भाटिया, गीतांजलि भाटिया (गीतू), मंदिर प्रधान डॉ. राजेश भाटिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्तियों ने आहुति डालकर समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. राजेश भाटिया व मंदिर की कार्यकारिणी द्वारा कैलाश भाटिया का स्वागत किया गया। इसके उपरांत हवन यज्ञ सम्पन्न हुआ, मां दुर्गा को भोग अर्पित किया गया और कन्याओं का पूजन भी विधिवत रूप से किया गया।

इस अवसर पर मंदिर प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने कहा, “नवरात्रि के नौ दिन पूरे देश में आस्था और श्रद्धा के साथ मनाए जाते हैं। मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। दुर्गाष्टमी का पर्व विशेष महत्व रखता है। मां की भक्ति करने से सभी दुख-दर्द दूर होते हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।”

हवन यज्ञ के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं दी गईं।

इस पावन अवसर पर डॉ. राजेश भाटिया के साथ उनकी धर्मपत्नी जनक भाटिया, सोनू भाटिया, जानवी भाटिया, अमित नरूला, भारत कपूर, शैला कपूर, मीनू भाटिया, प्रेम बब्बर, प्रेम भाटिया, जगत भाटिया, प्रदीप लखानी, कमल ग्रोवर, रिंकल भाटिया, राज अरोड़ा, मधु, अमर बजाज, राजकुमार चौधरी, सोनिया अरोड़ा व अनेक अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …