Breaking News

बलिया, मनियर,नगर पंचायत कर्मचारी की पत्नी ने लगाई फांसी

 

जीतेन्द्र कुमार चौबे IBN NEWS

बलिया,मनियर, बड़ी बाजर वार्ड नंबर 9 निवासी एवं मनियर नगर पंचायत में संविदा पर कार्यरत श्रवण कुमार की पत्नी नेहा देवी( 25) ने सोमवार की सुबह लगभग 8बजे पंखे के लिए लगे हुक में दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मनोज कुमार गुप्ता मुहम्मदपुर कसेसर भीमपुरा नम्बर 1बलिया निवासी की पुत्री नेहा की शादी दिसंबर 2020मे स्थानीय निवासी श्रवण कुमार पुत्र शिव जी गुप्ता के हुई थी।

मृतका के कोई बच्चे नहीं हैं। घटना की सुचना पर पहुंचे सीओ बांसडीह राजेश तिवारी, नायाब तहसीलदार बांसडीह अंजू यादव, एस ओ मनियर आर आर यादव एवं पुलिसबल ने शव को कब्जे में लेकर मायके पक्ष के सामने पंचनामा करवाते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतका का पति घर पर ही था जो उस समय शौच के लिए गया था। तथा मृतका के सास ससुर नवका बाबा के स्थान पर पुजा करने गए हुए थे। मिली जानकारी अनुसार मृतका नेहा का अपने परिजनों से खटपट चल रहा था।

जिसकी पंचायत दो दिन पूर्व हुई थी। उधर नेहा के पिता ने सास उर्मिला देवी एवं पति श्रवण कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि दहेज का एक लाख रुपए की मांग के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था । फिलहाल पुलिस ने मृतका के सास और पति को गिरफ्तार कर पुछ ताछ़ कर रही।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद ने वयस्क टीकाकरण के लिए उत्कृष्टता केंद्र की शुरूआत की

    फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट   फरीदाबाद:अमृता अस्पताल फरीदाबाद ने लोगों को रोकथाम …