Breaking News
बलिया जिलाधिकारी स्वास्थ्य समिति बैठक में निर्देश देते हुए

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश

सभी सीएचसी/पीएचसी में साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल, लाइट, फर्नीचर, CCTV की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश | आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही पर जताई नाराज़गी

बलिया।
जिला स्वास्थ्य समिति एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कमियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने साफ कहा कि अब किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

✔️ स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति पर सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) को निर्देशित किया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का भौतिक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाए कि:

  • जनरेटर, फर्नीचर, शौचालय, पीने का पानी, पंखा और लाइट की सुविधा उपलब्ध है या नहीं

  • भवन निर्माण कार्य की सूची कार्यदायी संस्था से प्राप्त कर शीघ्र पूरा कराया जाए

✔️ स्टाफ की कमी पर जताई नाराजगी

उन्होंने यह भी पाया कि कई स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मचारी पदों के सापेक्ष तैनाती नहीं है। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया कि:

  • उपलब्ध स्टाफ की तैनाती तत्काल की जाए

  • प्रत्येक केंद्र से रिक्त व कार्यरत पदों की सूची ली जाए

  • केंद्रों से संबंधित समस्याओं की लिखित रिपोर्ट प्राप्त की जाए

✔️ CCTV और बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य

सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर CCTV कैमरा एवं कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। ANM की उपस्थिति भी डिजिटल माध्यम से अनिवार्य की जाएगी।

✔️ आयुष्मान कार्ड लक्ष्य पर विशेष बल

जिले में 70,000 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि:

  • प्रत्येक गांव में जाकर अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं

  • इस कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी

✔️ कार्य में लापरवाही पर नोटिस

संचारी रोग नियंत्रण के अंतर्गत विकासखंड सोहाव में कार्य में लापरवाही पाए जाने पर जिला कृषि अधिकारी एवं विकास खंड अधिकारी सोहाव के विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

✔️ बैठक में उपस्थित अधिकारी

इस समीक्षा बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, मुख्य चिकित्साधिकारी, सभी चिकित्साधिकारीगण एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …