Breaking News

बगहा:-पश्चिमी चंपारण विकास मंच का हुआ उद्घाटन टन

विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
बगहा:-बगहा अनुमंडल के मैदान में पश्चिमी चंपारण विकास मंच का भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन दुप प्रज्वलित करके किया गया।जिसमें बाल संरक्षण आयोग की पूर्व सदस्या अपर्णा सिंह बहुरानी,जिला उपाध्यक्ष प्रदीप दुबे, मंच के संस्थापक/अध्यक्ष रवि उपाध्याय,संगठन प्रभारी संजय सिंह,समाजसेवी कन्हैयालाल दुबे तथा निकु राव ने सयुक्त रूप से दीप प्रवज्वलित कर मंच का शुभारंभ किया।वही मंच का संचालन संगठन प्रभारी संजय सिंह ने किया।मुख्य अतिथि बाल संरक्षण आयोग की पूर्व सदस्य अपर्णा सिंह बहुरानी ने बताया कि
बगहा में कई मंच हैं।और अपने अपने तरीके से निकल रहे हैं।पश्चिमी चंपारण विकास मंच का शुभारंभ हुआ हैं।कल राम जी शादी हुई।आज राम जी को उपहार मिल गया।पश्चिमी चंपारण जिला से क्योकि चम्पा का फूल ही राम जी को पसन्द है। ये सोने पर सुहागा हो गया। लेकिन मुझे लगता है। कि पुष्प खुद ये बच्चे हैं।और इनके जो काम है। यह काम ही चम्पारण की खुशबू हैं।और चम्पा की खुशबु हैं।यह ऑटोमेटिक ही इनको खुशबूदार होना ही होना हैं। क्योकि इनलोगों ने अपना नाम रखा होता या अपना विषय रखा होता तो हमे लगता है इतनी विशालता नही होती। चूंकि पश्चिमी चंपारण क्षेत्र के लिए नाम रखा हुआ हैं और काम भी पश्चिमी चंपारण क्षेत्र के लिए सोचा है तो जिस धरती पर जन्म लिये उस धरती के ऋणी
है और इनकी यह सोच कि हमे इस जन्मधरती के प्रति काम करना चाहिए। यह जो सोच है यही इनको अलग कर दे रही हैं। और सबसे अलग जब आदमी चलता हैं। तो आप देखिये सूरज एक, चन्द्रमा एक, राम एक और गणेश एक और वो भी सूर्य नाम रखा।हर आदमी चलता ही अकेला हैं उसके साथ उसका कार्यवाह जुड़ जाती है। आप देखिये यहां पर गांधी जी खुद यहां पर अकेले चलें।सुभाष चन्द्र बोस जी को देखिए वीर भगत सिंह की बात कर रहे है तो उन्हें देखिये। तो इन बच्चों की जो सोच हैं। वह अपने पूर्वजों से ही हैं। यह सारी चीज जब आप पता करेंगे।तो आपको पता चल जाएगा कि कही ना कही भगवान की देन ही हैं।और ईश्वर की कृपा हैं इन बच्चों पर हैं।और जिस पर ईश्वर की कृपा होगी। उसे पीछे कैसे कोई रोक सकता हैं। यह जरूर जरूर पश्चिमी चंपारण का नाम ही नही भारत का नाम रौशन करेंगे।यह मुझे विश्वास है।और ईश्वर इनके साथ हैं।और हमेशा साथ साथ रहेंगे।
वही विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप दुबे ने बताया की बगहा में कई मंच हैं और सभी अपने स्तर से काम कर रहे है जहां इस मंच ने एक नयी सोच के साथ अपना शुभारंभ किया है और जैसा की इस मंच के अध्यक्ष रवि उपाध्याय ने अपना गुरू सरदार भगत सिंह जी को मानते है तो यह बड़ी सोच है और यह सोच पश्चिमी चम्पारण को एक नया रुप देने का कार्य करेगी वही आगे मंच के अध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत किये गये कार्यो के विवरण की सरहना करते हुए श्री दुबे ने मंच के कार्यशैली मे मदत देने की बात कही जिसमे गरिब परिवार के लड़कियो की शादी या बच्चों की पढा़ई को लेकर भी आगे की योजना प्रस्ताव में लाने का विचार जताया गया।
मंच के संस्थापक/अध्यक्ष रवि उपाध्याय ने मंच के कार्यों को बताते हुए कहा कि इस मंच का मुख्य उदेश्य बगहा को राजस्व जिला के साथ ही कई अन्य कार्य का होना आवश्यक है जो हमारे पश्चिमी चम्पारण को एक सशक्त रुप देगी जो निचे दिये गए विवरण में बताया गया:
01. वाल्मीकिनगर को जिला
पंचायत ?
02 : हरनाटांड़ को प्रखण्ड ?
03 : बगहा को राजस्व जिला ?
04 : धनहा को अनुमण्डल ?
05 : रामनगर को अनुमण्डल ?
06 : चौतरवा को प्रखण्ड ?
07 : परसौनी को प्रखण्ड ?
08 : बेतिया और बगहा जिले में
सरकारी बस ?
09 : बेतिया मे मास्टर्स डिग्री की
वेवस्था ?
10 : बेतिया और बगहा जिले में
रस्ट मैटीरियल के
रिसाईक्लिंग की वेवस्था ?
11 : बेतिया और बगहा जिले में
नगरनिगम द्वारा सफाई
वेवस्था और सुचारु रूप से?
12 : बेतिया और बगहा जिले में
सुचारु रूप से सरकारी
बस स्टैंड ?
13 : मुजफ्फरपुर विश्व विद्यालय
की कार्यशैली मे सुधार
जहाँ आज डिग्री 04 से 05
वर्ष लगते है ?
14 : बेतिया और बगहा जिले में
कम से कम एक विश्व
विद्यालय महर्षी वाल्मिकि
के नाम से हो ?
15 : पश्चिमी चम्पारण मे हर
जगह बिजली की व्यवस्था
में सुधार ?
16 : नरकटियागंज में संस्कृत
महाविद्यालय को सुचारु
रुप से चालु कराना ?
17 : नरकटियागंज में गाँव से
जुड़े सडक का निर्माण ?
18 : नरकटियागंज में रस्ट
मैटीरियल के रिसाईक्लिंग
की व्यवस्था ? आदि तमाम कार्यो को मंच के द्वारा किया जायेगा।
मंच के अध्यक्ष श्री उपाध्याय तथा संगठन प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि पूरे पश्चिमी चंपारण में स्वच्छता के लिए जगह-जगह कार्यक्रम किया जा रहा है साथ ही भोजपुरी फूहड़ गानों को बंद करने के लिए गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाने का कार्य किया जा रहा है। ऐसी तमाम समस्याओं को मंच के माध्यम द्वारा हल व जागरूक किया जायेगा।धनहा से आये अजय राव उर्फ निक्कू राव ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। मौके पर बगहा जिला निर्माण मंच के नगर अध्यक्ष मनिष श्रीवास्तव, आनन्द कुमार,अमित सिंह,पवन तिवारी, चंदन कुमार चौधरी,हरिशचन्द्र कुमार कराटे मास्टर, समाजसेवी कन्हैयालाल दुबे, सुनिल पाण्डेय, प्रमोद कुमार, अविनाश गौतम, शुभम तिवारी, अविनाश भारती सहित तमाम गणमान्य लोगों सहित मीडिया प्रभारी विजय कुमार शर्मा सहित स्थानीय जनता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *