Breaking News

बगहा:-बगहा एक प्रखण्ड के सभा भवन में सात निश्चय योजना का दिया गया प्रशिक्षण

Ibn24x7news बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार
पंचायत सचिव एवं वार्ड सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया
बगहा:-बगहा एक प्रखंड के सभागार भवन में पंचायत सचिवों कार्यान्वयन अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष संघ,सचिव व वार्ड सदस्यों की एक बैठक की गयी।बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड विकास पदाधिकारी शशिभूषण सुमन ने किया। जिसमें मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना को सफल बनाने को लेकर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा पंचायत सचिवों कार्यान्वयन अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष, सचिव व वार्ड सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि नल जल योजना को अपूर्ण योजना को त्वरित पूर्ण किया जाए।तकनीकी रूप से जो भी पाईप मोटर भी नल, मानक प्राकलन करने के अनुसार ही लगाये।उच्च गुणवत्ता के आधार ही लगाए। संचिका संधारण के बारे में विस्तार पूर्वक बताये।पेयजल योजना के उद्देश्यों के बारे में बताया गया कि हर घर नल जल पहुँचाया जाए।इस योजना
को ठेकेदारी प्रथा को निबोड किया गया हैं पेयजल योजना में प्रत्येक घर में जो नल लगाये जाये। उनको नल पोस्ट बनाकर सुरक्षित करना है तथा साथ में 3 फिट मी० का चबूतरा का निर्माण करना हैं।नल जल वितरण पाईप जमीन के नीचे 3.6 फीट गड्ढा के अंदर डालना है। एक बार योजना का सफलतापूर्वक कियान्वयन हो जाता हैं।तथा घर मे पानी मिलना प्रारंभ हो जाता हैं।
उसके बाद रख रखाव एवं मरम्मती की जवाबदेही उस परिवार की होगी जहां यह नल लगाया जाएगा।मौके पर कनिय अभियंता राजू सिंह,जूनियर इंजीनियर कृष्ण कुमार यादवेंद्र,प्रखण्ड प्रमुख ललिता देवी,मुखिया बबलू बैठा,लक्ष्मण बैठा,मुख्य पद राजेश राम,उपमुखिया विनोद यादव,सचिव सुधीर कुमार यादव,पंचायत सचिव हरिमाधव,वार्ड सचिव बसन्त पासवान,भरत राम,शम्भू पाठक, जलेखा खातून,बन्धु राम,घुरई राम,अर्जुन राम, कृष्ण राम,सहित दर्जनों की संख्या में वार्ड अध्यक्ष संघ वार्ड सदस्य मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *