विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
आज दिनांक 03-12-2018 जहाँ देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद जी का जन्मदिवस है उसी मौके पे पश्चिमी चम्पारण विकास मंच ने एक दिवसीय धरणा प्रदर्शन का आयोजन बगहा अनुमण्डल के सामने अम्बेदकर जी की प्रतिमा के समक्ष बगहा को राजस्व जिला बनवाने के साथ धनहा एंव रामनगर को राजस्व अनुमण्डल बनवाने तथा परसौनी, चौतरवा, भैरोगंज एंव हरनाटाण को प्रखण्ड बनवाने की मांग पर कराया गया!
इस विषय पे आज कुछ समय पहले से लगे बगहा जिला निर्माण मंच भी आज ही के दिन मंच ने एक साथ इस आवाज को एक मंच से उठाने का कार्य किया।
आज विषेश रुप से मधुबनी प्रखण्ड के पश्चिमी चम्पारण विकास मंच जिनकी मेहनत से आज सैकड़ों की संख्या में लोगों की जागरूकता मौजूद रही जो एक मुश्किल कार्य है लगातार लोगों के बीच कार्यक्रम के दौरान बना हुआ है और यह विश्वास हो गया है कि अब यहाँ की राजनीति में बड़े बदलाव को देखा जा सकता है क्युकि ग्रामीण अब जागरूक हो रहे है।
Tags पश्चिमी चम्पारण
Check Also
पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई
टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …