Breaking News

फरीदाबाद :-बाईपास को जल्द हाईवे बनाने के लिए हटाई जाएंगी झुग्गी

फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:बाईपास को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है | इसके किनारे बसी हुई 1625 झुग्गीवासियों ने फ्लैट की पहली किस्त जमा करनी शुरू कर दी है | हुड्डा अधिकारी चाहते हैं कि ये सारी प्रक्रिया 15 दिसंबर से पहले पूरी कर ली जाए | इसके बाद झुग्गीवासियों को फ्लैटों में शिफ्ट करके उनकी झुग्गियों को हटा दिया जाएगा | यह जमीन साफ होने के बाद ही एनएचएआइ बाईपास को टेकओवर करेगा | झुग्गी के बदले सेक्टर-56-56ए में फ्लैट दिए जाएंगे | एक फ्लैट की मासिक किस्त 2965 रूपये है और करीब 20 साल तक झुग्गीवासी अदा करेंगे | झुग्गीवासियों को अलॉटमेंट लेटर दिए जा चुके हैं |
स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की छूटेगी पढ़ाई:झुग्गीवासी नफीस,साबिद और सुरेश ने बताया कि उनके बच्चे आसपास के स्कूलों में पढ़ रहे हैं | अब उनकी पढ़ाई बीच में छुडानी होगी,क्योंकि सेक्टर-56-56ए से स्कूल काफी दूर हैं | इतनी दूर पढ़ाई के लिए आना मुमकिन नहीं होगा | उन्होंने हुड्डा अधिकारियों से आग्रह किया था कि मार्च तक झुग्गियां न हटाई जाएं | उधर हुड्डा अधिकारियों की भी जल्द झुग्गियां हटाने की मजबूरी है क्योंकि एनएचएआइ को जल्द साफ जमीन चाहिए | ⏺बाईपास को 12 लेन राजमार्ग बनाने के लिए 1625 झुग्गीवासियों ने शुरू की किस्त जमा करनी |
⏺हुड्डा के अधिकारी चाहते है कि 15 दिसंबर से पहले पूरी ली जाए यह प्रक्रिया |
▶हमें एनएचएआइ को जल्द जमीन खाली करके देनी है, क्योंकि बाईपास राजमार्ग का हिस्सा बनेगी | इसके लिए एनएचएआइ यहां काम शुरू करेगा | फिलहाल झुग्गीवासी फ्लैट की पहली किस्त जमा कर रहे हैं | प्रक्रिया पूरी होने के तुंरत बाद झुग्गियां हटा दी जाएंगी | इसके बाद बाईपास को हाईवे बनाने का कार्य शीघ्रता से पूरा किया जाएगा | जिससे लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी |-अमरदीर जैन, संपदा अधिकारी, हुड्डा |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *