Breaking News

बगहा:- बगहा नगर के शास्त्रीनगर छठ घाट का सभापति प्रतिनिधि,उपसभापति एवं कार्यपालक पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

बगहा:- बगहा नगर के शास्त्रीनगर छठ घाट का सभापति प्रतिनिधि,उपसभापति एवं कार्यपालक पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
बगहा:- बगहा नगर परिषद के शास्त्रीनगर गड़क नदी के किनारे लगने वाले छठ घाट का निरीक्षण सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम, उपसभापति जितेन्द्र राव, कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार रजक ने किया।शास्त्रीनगर गड़क नदी के किनारे लगने वाला छठ घाट का सही जगह निरीक्षण करते हुए घाट को चिन्हित किया गया।और घाट को चिन्हित करते हुए सभापति प्रतिनिधि श्री आलम ने बताया कि गड़क नदी के किनारे जहां कम पानी होगा।वही घाट लगाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया हैं।
साथ ही नगर परिषद के सभी घाटों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा हैं।अगर कोई भी घाट जाँच के क्रम असुरक्षित मिला या पाया जाएगा तो वहां घाट नही लगने दिया जाएगा।और सभी वार्ड पार्षद व स्थानीय लोगों को विशेष कर दिशा निर्देश दिया गया हैं।तथा तमाम छठ घाटों पर स्वच्छता बनाये रखने की भी सख्त हितायत दी।और छठ व्रतियों की सुविधा का ख्याल रखने को कहा।मौके पर वार्ड पार्षद एवं सशक्त अस्थाई समिति के सदस्य जुगनू आलम, वार्ड पार्षद सुभाष चौधरी,उमेश गुप्ता, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुमन कुमार यादव सहित नगर परिषद के कर्मी भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *