अयोध्या ब्यूरो – कामता शर्मा
बीकापुर, हैरिंग्टनगंज।
विद्युत आपूर्ति में कटौती और लगातार खराब व्यवस्था से नाराज उपभोक्ताओं ने गुरुवार को विद्युत उपकेंद्र हैरिंग्टनगंज पर जमकर हंगामा किया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि शासन के आदेशों के बावजूद उपकेंद्र से सभी फीडरों पर केवल 10 से 12 घंटे ही बिजली आपूर्ति की जाती है।
शिकायतकर्ताओं ने कहा कि जो बिजली मिलती भी है वह लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग के बीच आती है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि जब वे एसडीओ और जेई से शिकायत करते हैं तो वे फोन तक नहीं उठाते।
गुस्साए उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पहुंचकर एसएसओ को मांग पत्र सौंपा और चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सिंह, उपभोक्ता मनोज सिंह, शतीस सिंह, शुभम त्रिपाठी, इंद्रजीत, दिलीप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।