Breaking News

देवरिया -महिला कल्याण विभाग द्वारा जेंडर सेंसिटाइजेशन वर्कशॉप का आयोजन

Ibn news Team

रिपोर्ट सुभाष यादव

IMG 20250904 WA0008 IMG 20250904 WA0007

महिला कल्याण विभाग, देवरिया द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जेंडर सेंसिटाइजेशन अवेयरनेस सेशन्स/वर्कशॉप का आयोजन 04 सितम्बर 2025 को बी.जी.एम. इंटर कॉलेज, भागलपुर, देवरिया में किया गया।

कार्यक्रम में हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, देवरिया की जेंडर स्पेशलिस्ट मंशा सिंह ने समाज में लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के उद्देश्यों को सुदृढ़ करना समय की आवश्यकता है।

वन स्टॉप सेंटर की नीतू भारती ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं मनोवैज्ञानिक मीनू जायसवाल ने महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित विभिन्न कानूनों की जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, अध्यापक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …