अयोध्या ब्यूरो: कामता शर्मा
अयोध्या।
अयोध्या जिले में अपराध और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इनायतनगर पुलिस और एंटी थेफ्ट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
सीओ मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई इस संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 22 लाख रुपए मूल्य का अवैध गांजा बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक अयोध्या के निर्देश पर टीम ने नगहरन पुरवा के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध होंडा सिटी कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से आठ बोरियों में भरे 88 पैकेट गांजा बरामद हुए, जिनका कुल वजन 92 किलोग्राम बताया गया है।
🚓 एक आरोपी गिरफ्तार, नकदी और फर्जी नंबर प्लेट बरामद
पुलिस ने मौके से गांजा तस्कर सोनू कुमार पासवान को गिरफ्तार किया। तलाशी में आरोपी के पास से दो फर्जी नंबर प्लेट, दो मोबाइल फोन और ₹9050 नकद बरामद हुए।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांजा सुल्तानपुर के बल्दीराय क्षेत्र से लाया गया था और इसे अयोध्या में सप्लाई किया जाना था।
⚖️ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज, नेटवर्क की तलाश जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब टीम गांजा सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क और सहयोगियों की तलाश में जुटी है।
सीओ मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी ने कहा —
“नशा और अपराध के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी कीमत पर नशे का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
👮♂️ संयुक्त टीम की सक्रियता से मिली सफलता
इस अभियान में इनायतनगर थाना प्रभारी, एंटी थेफ्ट टीम के अधिकारी, और अन्य पुलिस कर्मियों ने सराहनीय भूमिका निभाई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध तस्करी और नशा कारोबार के खिलाफ जिलेभर में लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।
📍रिपोर्ट: कामता शर्मा, IBN24x7NEWS अयोध्या