Breaking News

मतदान के उत्सव पर जिलेभर के बूथों पर हुई आकर्षक सजावट

मतदाता वोट देने के पश्चात् सेल्फी लेकर निर्वाचन आयोग को टैग कर सकेंगे
मनीष दवे IBN NEWS
जा लोर– जिले में विधानसभा आम चुनाव-2023 को लेकर मतदान केन्द्रों पर विशेष आकर्षक सजावट की गई है तथा लोकतंत्र में मतदान के महत्व को दर्शाने वाले पोस्टर-बैनर्स से मतदान केन्द्रों को सजाया गया है साथ ही प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मतदाताओं के लिए सेल्फी स्टेण्ड लगाये गये हैं जिस पर मतदाता वोट देने के पश्चात् अपनी सेल्फी लेकर निर्वाचन आयोग के  ceorajasthan  के फेसबुक, इंस्टाग्राम व ट्विटर के आधिकारिक पेज को टैग कर सकेंगे।
बूथ अवेयनेस ग्रुप व हैला टोपी कर रही मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक
विधानसभा आम चुनाव-2023 को लेकर शनिवार को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान किया जा सकेगा। इसके लिए निर्वाचन विभाग द्वारा सम्पूर्ण तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं साथ ही बूथ स्तर पर बूथ अवेयरनेस ग्रुप व हैला टोली द्वारा मतदाताओं से सम्पर्क कर उन्हें शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
सभी मतदान केन्द्रों पर प्रथम पाँच मतदाताओं से करवाया जायेगा वृक्षारोपण
निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर 25 नवंबर, मतदान दिवस पर प्रथम पाँच मतदाताओं को वोट देने के पश्चात् उनके द्वारा वृक्षारोपण कर मतदाता जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जायेगा।
हैला-टोली मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए करेंगी जागरूक
25 नवंबर को प्रातः 8 बजे मतदाताओं को पुनः मतदान तिथि याद दिलाने के लिए विद्यालयों के संस्था प्रधानों द्वारा चुनाव ड्यूटी से रहित शिक्षकों के सहयोग से हैला-टोली को गांव के मुख्य मार्गों, चौराहों, चौहटों व गलियों में भेजकर शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं से अपील कर उन्हें मतदान के लिए जागरूक किया जायेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *